फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Restaurant fire, lakhs of luggage items

रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Restaurant fire, lakhs of luggage items
रेस्टोरेंट में लगी आग। - फोटो : Dig Vishal
महानगर के मेडिकल कालेज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार रात को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों का माल खाक हो गया। इन्वर्टर की बैटरी भी फट गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 
थाना सिविल लाइंस के मेडिकल रोड स्थित रिफा कांप्लेक्स में धरातल पर बनी मार्केट में क्वार्सी के संगम विहार के रहने वाले अमित गुप्ता का रायल पिजरिया के नाम से रेस्टोरेंट है। ऊपर के माले पर रिहायशी फ्लैट बने हुए हैं। अमित ने बताया कि हर रोज की तरह वह रविवार रात लगभग 10:30 बजे रेस्टोरेंट को बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन


आधी रात को अचानक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते तेज आग की लपटे उठने लगीं। इस बात की जानकारी पुलिस और दमकल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रेस्टोरेंट के अंदर रखे लगे इन्वर्टर की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर की दीवार भी दरक गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद क्षेत्रीय लोगों की सांस में सांस आई। 


सूझबूझ से सिलिंडर निकाल बड़ी घटना को रोका
रेस्टोरेंट में धुआं उठने के बाद से क्षेत्रीय लोगों और रिफा कांप्लेक्स में बने रिहायशी फ्लैटों में रहने वाले लोगों की सांसे अटक गईं। लोगों को आशंका थी कि अंदर रखा सिलिंडर आग की चपेट में आ सकता है। मगर, मालिक अमित गुप्ता ने वहां पहुंच सूझबूझ के साथ सिलिंडरों को आग की लपटे उठने से पहली ही बाहर निकाल लिया। इससे बड़ी घटना टल गई। अगर, सिलिंडर अंदर फट जाते तो स्थिति भयावह हो सकती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed