{"_id":"6413723d80d9329d710d5a04","slug":"residents-of-manik-chowk-have-to-drink-dirty-water-anger-is-growing-aligarh-news-c-2-1-69004-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मानिक चौक के बाशिंदों को पीना पड़ रहा है गंदा पानी, पनप रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मानिक चौक के बाशिंदों को पीना पड़ रहा है गंदा पानी, पनप रहा आक्रोश
Fri, 17 Mar 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:17 AM IST
सार
अलीगढ़ के मोहल्ला मानिक चौक, दुबे का पड़ाव आदि इलाकों में समय से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण गंदा पानी आ रहा है। नगर निगम एवं जलनिगम से जुड़े अफसरों से अनगिनत बार शिकायत की जा चुकी है, हर बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
गंदे पानी की मार झेलते मानिक चौक के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जबकि कई स्थानों पर लगे हैंडपंप प्यासे लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय बाशिंदों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम से जुड़े अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। शहर के मोहल्ला मानिक चौक, दुबे का पड़ाव आदि इलाकों में समय से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
नागरिकों का आरोप है कि आपूर्ति भी सही तरीके से नहीं हो रही है। पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण गंदा पानी आ रहा है। नगर निगम एवं जलनिगम से जुड़े अफसरों से अनगिनत बार शिकायत की जा चुकी है, हर बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम अफसरों के प्रति रोष पनप रहा है। उधर अशोक नगर में नगर निगम की टीम लीकेज हुई पाइप लाइन को दुरूस्त करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पिछले कई महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मोहल्ले के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, समाधान कुछ भी नहीं हुआ है। - राजवती देवी, मानिक चौक
विज्ञापन
मोहल्ले में सरकारी हैंडपंप करीब छह महीने से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन शिकायत के बाद भी उसे सही न कराया गया है। इससे पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। - गीता देवी, मानिक चौक