फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Residents of Makdoom falling ill after drinking dirty water

अलीगढ़ : गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे मकदूम नगर के बाशिंदे

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Residents of Makdoom falling ill after drinking dirty water
मकदूम नगर में पानी के लिए परेशान महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 30 मकदूम नगर स्थित हिना पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के करीब दो हजार लोग एक साल से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। एक साल पहले अमृत योजना के तहत डाली गई नई पाइपलाइन को टंकी से जोड़ा गया, मगर टेस्टिंग के दौरान लीकेज की समस्या आ गई। तब से आज तक पाइपलाइन में पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

टिल्लू पंप के जरिए लोग जब भी पानी भरने की कोशिश करते हैं, तो पानी गंदा ही आता है। वार्ड के अन्य हिस्सों में करीब 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायतों के बाद भी जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। इस गली के निवासियों के अनुसार वह पड़ोस के मोहल्ले से पानी भरकर लाने पर मजबूर हैं। इसमें समय के साथ-साथ उनका काम भी छूटता है। वहीं गंदा पानी पीकर इलाके के लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड में लगे ज्यादातर सरकारी हैंडपंप भी खराब हैं। जो सही हैं, उनमें पीला पानी आता है। मिश्रित आबादी वाले इलाके में ज्यादातर लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पानी का इंतजाम करने में उनका रोजी-रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में पानी के टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। साफ पानी के लिए लोगों को आस पड़ोस की गलियों में जाना पड़ता है या सबमर्सिबल वाले घरों से पानी भर कर लाना पड़ता है। आरोप है कि शिकायत पर नगर निगम के अधिकारी बहाना बनाते हैं। क्षेत्रीय पार्षद भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा बेअसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 30 - मकदूम नगर (हिना लॉज के सामने वाली गली)
- वार्ड की आबादी 30 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में कुल 45 हैंडपंप, जिनमें 35 खराब हालत में। सही हैंडपंपों से पीले पानी की समस्या।
- वार्ड में एक सरकारी ट्यूबवेल। जिससे दो वार्डों में पानी सप्लाई होती है।
- सरकारी सबमर्सिबल नहीं हैं।
- क्षेत्र का टीडीएस 800 से 1000 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
एक साल पहले अमृत योजना में 30 प्रतिशत क्षेत्र में नई पाइपलाइन पड़ी थीं। उनको टंकी से भी जोड़ा गया। लीकेज की समस्या आने के बाद से वह बंद हैं। बाकी क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइन जर्जर हालत में हैं, जिनसे घरों में गंदा पानी आता है। इस संबंध में निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। कोई सुनवाई नहीं है। -रुखसार, वार्ड पार्षद।

बोेले अधिकारी
पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया है। टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी कि कहां-कहां गंदे पानी की समस्या है। जल्द समस्या को निस्तारित किया जाएगा। -अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल निगम
इनकी अपनी बात
एक साल से इलाके में पानी की समस्या है। बीच में कुछ दिन के लिए समस्या सही हो गई थी। पूरे क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।- अब्दुल करीम।
एक साल पहले इलाके में नई पाइपलाइन पड़ी थी। कुछ दिन पानी की आपूर्ति हुई उसके बाद गंदा पानी आने लगा। समझ नहीं आता किसके पास जाएं। -मो. इरशाद।
इलाके में साफ पानी की बहुत बड़ी समस्या है। मजदूर वर्ग के लोग हैं। सुबह-शाम पानी की तलाश लगे रहते हैं। गर्मी में बहुत परेशानी है।- मो. चिरागुद्दीन।
इलाके में हैंडपंप खराब हैं। पानी के लिए टैंकर भी नहीं आता। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। -अफरोज बेगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed