{"_id":"642dcdded086cb7a140bbf34","slug":"residents-of-ambedkar-nagar-are-worried-about-drinking-water-and-dirt-aligarh-news-c-2-1-85899-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीने के पानी एवं गंदगी से परेशान हैं आंबेडकर नगर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीने के पानी एवं गंदगी से परेशान हैं आंबेडकर नगर के बाशिंदे
विज्ञापन
आंबेडकर नगर कॉलोनी में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : samvad
महानगर की आंबेडकर नगर कॉलोनी के बाशिंदे इन-दिनों पीने के पानी के अलावा गंदगी से बजबजाती नालियों से खासे परेशान हैं। आरोप है कि नगर निगम स्तर से पेयजल आपूर्ति के नाम पर गंदा पानी भेजा जा रहा है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
शिकायत पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियों में कचरा भरा पड़ा है। नालों की सफाई नहीं हो रही है। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम से जुड़े अफसरों से कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सफाई करने नहीं आ रहा है। नलों में गंदा पानी आ रहा है। एक ही सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ब्यूरो
बोले नागरिक ....
कॉलोनी में पीने के पानी के साथ ही सफाई की समस्या भी है। गर्मी के मौसम में इसके चलते बीमारियां पैर पसारने लगी हैं।
- मंजू देवी
कॉलोनी में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम के अफसरों से इसकी शिकायत की गई है, फिर भी कोई समाधान नहीं हो सका है।
- कविता