फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report on the insults of texts will be recorded

ग्रंथों के अपमान पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 15 Apr 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
पीस मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दया सिंह के धार्मिक ग्रंथ रामायण व गीता के संबंध में दिए गए विवादित बयान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों में आक्रोश भड़क गया है।
विज्ञापन


न्याय संगठन के प्रमुख सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने इस प्रकरण में दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की है। साथ ही आर्यवीर दल ने इस प्रकरण पर एक बैठक आयोजित की जिसमें दोनों नेताओं के बयान को धार्मिक ग्रंथों का अपमान बताया और इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी गई। 
विज्ञापन


न्याय संस्था के प्रमुख सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को विधि विशेषज्ञों और अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। उसमें पूरे प्रकरण को कानूनी पहलू से देखा गया। तय हुआ कि शनिवार को इस मामले में  धारा 294(ए), 427, 506 और आर्टिकल 21 का उल्लंघन करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रामायण और गीता हजारों वर्षों से पूज्यनीय ग्रंथ हैं। इनके विषय में गलत टिप्पणी की गई है। दूसरी ओर अचल ताल स्थित आर्य समाज में जिला अधिवक्ता पूरनमल प्रजापति की अध्यक्षा में बैठक हुई जिसमें कहा गया कि दया सिंह को रामायण और महाभारत का ज्ञान नहीं है।


मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने सभी ऋषियों, संतों, श्रद्धालुओं का सम्मान किया था। बैठक में डॉ. खुशपाल आर्य, प्रशांत आर्य, सोनपाल गांधी, सचिन आर्य, दीपक आर्य आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed