फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report on disproportionate assets against the inspector approved

Aligarh: दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति में रिपोर्ट की मंजूरी मिली, एंटी करप्शन टीम ने जुटाए भ्रष्टाचार से जुड़े

Thu, 04 Dec 2025 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

अलीगढ़ मंडल के छह अन्य लोकसेवकों द्वारा भ्रष्टाचार के आधार पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप हैं। इन सभी के खिलाफ शासन से आई शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Report on disproportionate assets against the inspector approved
भ्रष्टाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिला पुलिस के एक दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार से आय से अधिक संपत्ति जुटाने के साक्ष्यों के आधार पर शासन से मुकदमे की अनुमति मिल गई है। इसे लेकर अब अधिकारी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर मंथन कर रहे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं मंडल के छह अन्य लोक सेवक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। उन पर भी जल्द मुकदमा आदि की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन


शासन स्तर से ऐसे लोकसेवकों की भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति संबंधी जांच शुरू कराई गई हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के संबंध में सीधे शिकायत शासन में होती है। इसी क्रम में अलीगढ़ जनपद के एक दरोगा के खिलाफ मिली शिकायत की जांच एंटी करप्शन यूनिट को दी गई। जांच के आधार पर दरोगा के खिलाफ टीम ने साक्ष्य संकलित किए। जिसमें भ्रष्टाचार के आधार पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर एंटी करप्शन यूनिट की ओर से मुकदमे को अनुमति मांगी गई। यह अनुमति शासन स्तर से मिल गई है।

विज्ञापन

हमारे जिले के एक दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन यूनिट स्तर से जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई तय होगी। उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा।-नीरज जादौन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सहित छह अन्य लोकसेवकों पर जांच जारी
अलीगढ़ मंडल के छह अन्य लोकसेवकों द्वारा भ्रष्टाचार के आधार पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप हैं। इन सभी के खिलाफ शासन से आई शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इनमें हाथरस के एक कोतवाल व दरोगा के अलावा एटा का एक लेखपाल, एक बांट माप निरीक्षक, एक जेई विद्युत व अलीगढ़ का लेखपाल शामिल है। इन सभी पर भी एंटी करप्शन यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। एंटी करप्शन यूनिट प्रभारी देवेंद्र सिंह बताते हैं कि जल्द इन सभी पर भी साक्ष्य जुटाकर मुकदमे की अनुमति लेकर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed