{"_id":"5dd2ef338ebc3e54bc04788e","slug":"report-not-written-on-order-of-ssp-aligarh-news-ali2191359175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के आदेश पर भी नहीं लिखी रिपोर्ट, कोतवाल खैर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान के आदेश पर भी नहीं लिखी रिपोर्ट, कोतवाल खैर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों से आजिज एसएसपी आकाश कुलहरि सोमवार को उस समय बिफर गए, जब उनके ही आदेश के बावजूद मुकदमा दर्ज न किए जाने की शिकायत फिर उनके सामने पहुंची। तत्काल कोतवाल को अपने दफ्तर में बुलाकर खरीखोटी सुनाई और लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कराने के आदेश दिए। इस दौरान एसएसपी के तेवर देख कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी भी सन्न रह गए। बता दें कि इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को लेकर दस दिन पहले भी कई शिकायतें आने पर उन्होंने कोतवाल को इसी तरह बुलाकर हिदायत दी थी और कहा था कि अगर न सुधरे तो परिणाम गंभीर होंगे।
गांव सहरोई खैर में गांव के दो युवकों से अलग-अलग मारपीट करने के आरोप में 8 नवंबर को ग्रामीणों ने तीन युवकों दिनेश, सुशील व धर्मवीर को पीटा था। साथ ही पुलिस बुलाकर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया था। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर इनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। दिनेश की ओर से 13 नवंबर को यह शिकायत की गई कि उनको पीटा भी गया और उन्हीं पर कार्रवाई हुई। उनकी तहरीर पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। मामले में एसएसपी ने इनकी ओर से भी मुकदमे के आदेश लिखित में दिए।
अब सोमवार को पीड़ित फिर कप्तान के पास पहुंचे और बताया कि थाने पर आपके आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और इशारों-इशारों में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर डिमांड की जा रही है। इस पर कप्तान बिफर गए और कोतवाल को बुलाकर फटकारते हुए तत्काल लाइन हाजिर कर चार्ज छोड़ने के निर्देश दिए। साथ में उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच के निर्देश भी दिए हैं। एसएसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।