फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed on black marketing of government quota rice

Aligarh News: सरकारी कोटे के चावल की कालाबाजारी पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Report filed on black marketing of government quota rice
18 जुलाई को बिजौली में एक गाड़ी से बरामद 28.30 क्विंटल सरकारी कोटे के चावल के मामले में बिजौली और गंगीरी के दो दुकानदारों सहित गाड़ी चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पूर्ति निरीक्षक की ओर से बुधवार को पालीमुकीमपुर थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई है।
विज्ञापन




पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार 18 जुलाई को एक गाड़ी में भरकर यह चावल गंगीरी की एक दुकान पर भेजा जा रहा था। सूचना पर पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने गाड़ी को रोका तो चालक भाग गया। गाड़ी से बरामद चावल की जांच कराई तो पता चला कि यह चावल बिजौली में परचून की दुकान चलाने वाले जितेंद्र कुमार का है, जिसने एक बंद पड़े स्कूल में डंप कर रखा था। उसी ने गाड़ी से गंगीरी भेजा था।
विज्ञापन




जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने फेरीवालों से सरकारी कोटे का चावल खरीदा था, जिसे गंगीरी के दुकानदार आशीष को बेचा है। हालांकि वह खरीद और बिक्री के संबंध में कोई कागज नहीं दिखा सका। इस चावल को जब्त कर बिजौली के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार प्रथमदृष्टया जांच में आशीष व जितेंद्र की मिलीभगत से सरकारी चावल की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। इसमें और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed