{"_id":"66a6defb92c7ed6767067314","slug":"report-filed-on-beating-of-bride-13-days-ago-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101000-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 13 दिन पहले हुई बराती की पिटाई, घटना का वीडियो देखने के बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 13 दिन पहले हुई बराती की पिटाई, घटना का वीडियो देखने के बाद रिपोर्ट दर्ज
Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
सार
बरात चढ़त के दौरान गांव के प्रवेश व प्रदीप जबरन बरातियों के बीच में घुसकर नाचने लगे। मना करने पर उक्त दोनों ने रोहित को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव भूतपुरा में 13 दिन पहले बरात में नाचने के दौरान झगड़ा करने और एक बराती को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव भूतपुरा निवासी रामरूप पुत्र मलखान सिंह के अनुसार 14 जुलाई की रात गांव में बुलंदशहर जनपद के कुमरौआ गांव से बरात आई थी। इसमें उनका रिश्तेदार रोहित पुत्र गवेंद्र भी आया था। बरात चढ़त के दौरान गांव के प्रवेश पुत्र गजेंद्र व प्रदीप पुत्र पप्पू जबरन बरातियों के बीच में घुसकर नाचने लगे। मना करने पर उक्त दोनों ने रोहित को पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो देखने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन