{"_id":"69c523e3567b50270204745e","slug":"report-filed-against-woman-attempted-suicide-at-a-police-station-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला पर रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला पर रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला
Thu, 26 Mar 2026 05:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:49 PM IST
सार
महिला ने चौकी में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने महिला पर रिपोर्ट दर्ज कर दी। घटना के बाद से पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
विज्ञापन
थाना टप्पल
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की जट्टारी पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता ममता देवी के खिलाफ टप्पल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मांदक निवासी ममता देवी का आरोप है कि वह एक पुराने मामले में न्याय न मिलने से परेशान थी। पुलिस द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत कर रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर वह बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंची थीं। उनका कहना है कि एक साल पहले शॉर्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई थी, जिससे करीब 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद भी खराब केबल बदलने और मीटर लगाने में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि चौकी पर मौजूद दरोगा और पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की और मोबाइल छीन लिया। इससे आहत होकर उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जोभी दोषी होगी उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन