फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against one who sent fake message in the name of Vice Chancellor

एएमयू : कुलपति के नाम से फर्जी संदेश भेजने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report filed against one who sent fake message in the name of Vice Chancellor
एएमयू कुलपति के नाम से फर्जी संदेश के माध्यम से ठगी का प्रयास करने वाले के खिलाफ साइबर क्राइम सेल अलीगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि ट्रूकॉलर से पता चला कि असामाजिक तत्व फर्जी संदेश भेजने के लिए इस नंबर 7081568829 का उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठगी करने वाला व्यक्ति कुलपति की तस्वीर के साथ एक फर्जी खाते के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अन्य लोगों को संदेश भेज रहा है। इस मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। जांच की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि इस प्रकार के कॉल और संदेशों पर ध्यान न दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed