Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report Damaged Roads After Pipeline Work

जल सारथी एप: पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं की सड़क की मरम्मत, फोटो-वीडियो अपलोड कर ऐसे करें शिकायत

Tue, 10 Nov 2026 01:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Nov 2026 01:32 PM IST
सार

यदि गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क खोदी गई है और उसकी मरम्मत अभी तक नहीं हुई है, तो ग्रामीण जल सारथी एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मौके की फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
Report Damaged Roads After Pipeline Work
जल सारथी एप - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने पर ग्रामीण अब शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जल सारथी एप पर  सड़क की मौके से फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारी सड़क की पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिले में पेयजलापूर्ति के लिए करीब 2428 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इसमें से अब तक 2350 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना हो चुकी है। शेष सड़कों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में बहाल करना संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


पुनर्स्थापना कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी। सड़क पुनर्स्थापना कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अभियंता की जवाबदेही तय होगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल सारथी एप पर शिकायत प्रक्रिया
यदि गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क खोदी गई है और उसकी मरम्मत अभी तक नहीं हुई है, तो ग्रामीण जल सारथी एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मौके की फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच करेंगे। 


गुणवत्ता और जवाबदेही पर जोर
अधिशासी अभियंता लोकेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे हो रहे हैं। योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की पुनर्स्थापना पर भी जोर है। सड़क मरम्मत में लापरवाही होने पर संबंधित एजेंसी जिम्मेदार होगी। साथ ही, जिम्मेदार अभियंता की भी जवाबदेही तय की जाएगी। कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed