फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report called for expansion of Dhanipur airport and operation of flight

Aligarh News: धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं उड़ान के संचालन को रिपोर्ट तलब

Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Report called for expansion of Dhanipur airport and operation of flight
धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग और उत्तरी क्षेत्र भारतीय विमानपत्तन ने प्रशासन द्वारा जमीन का अधिग्रहण किए जाने के लिए 850 करोड़ रुपये के बजट की मांग को आगे बढ़ाते हुए गाटावार जमीन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण द्वारा स्थानीय प्रशासन को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण को चिन्हित करते हुए गाटावार विवरण सहित राजस्व नक्शे पर सुपर इम्पीज ड्राफ्ट मास्टर प्लान एवं सुपर इम्पोज ड्राफ्ट मास्टर प्लान का गूगल इमेज के माध्यम से अवलोकन किया गया है। इसमें पाया गया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के अनुसार गाटावार विवरण सहित राजस्व नक्शे के माप में कुछ मामूली त्रुटियां मिली है।
विज्ञापन


अब गाटावार प्रस्तावित अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण को मौक पर चिन्हित करते हुए कुल भूमि का आंकलन करने रिपोर्ट तलब की गई है। प्रशासन द्वारा पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट में मास्टर प्लान की गूगल इमेज भेजी गई थी। अब गाटावार विवरण मांगा गया है। उड़ान योजना के तहत धनीपुर एयरपोर्ट को वर्ष 2018 में शामिल किया गया था। वर्तमान में डीजीसीए स्तर से लाइसेंस जारी होने के अलावा सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। लाइसेंस मिलने के बाद यहां से 20 सीटर प्लेन को जल्द उड़ाए जाने की तैयारी चल रही है। शासन स्तर से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की भी कार्रवाई शुरु की गई है। अलीगढ़ के नजदीक जेवर एयरपोर्ट स्थापित होने से भविष्य में मालवाहक जहाज के उतरने एवं खड़े होने की भी व्यवस्था धनीपुर एयरपोर्ट पर की जा सकती है। इसके लिए प्रशासन द्वारा करीब 675 एकड़ जमीन अधिग्रहण किए जाने का खाका तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के लिए सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। डीजीसीए स्तर से लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया जारी है। विस्तारीकरण के संबंध में गाटावार भूमि का विवरण विभाग को भेजा जाएगा।
-इंद्रविक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed