{"_id":"642325abb4fd96af3a085e15","slug":"report-against-three-for-assaulting-pradhan-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार बैक करने पर बाइक से टकराई, प्रधान से मारपीट पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार बैक करने पर बाइक से टकराई, प्रधान से मारपीट पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 28 Mar 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:06 PM IST
सार
ग्राम प्रधान से मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रधान अमित कुमार राना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली विकास खंड कार्यालय के सामने बाइक से कार टकरा जाने के विवाद में ग्राम प्रधान से कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान ने इसकी शिकायत कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक के गांव छौगवां के प्रधान अमित कुमार राना ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह किसी कार्य से तहसील जा रहे थे। अतरौली ब्लॉक के गेट के सामने उनके कुछ परिचित मिल गए, तो वह उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार पीछे बैक की, तो सड़क के सहारे खड़ी बाइक से कार टकरा गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस विवाद में कस्बा निवासी अतुल गुप्ता ने अपने भतीजे संदीप गुप्ता व एक अज्ञात के साथ मिलकर ग्राम प्रधान से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन