फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Repair of Aligarh-Ghaziabad highway started

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे की मरम्मत शुरू

Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Repair of Aligarh-Ghaziabad highway started
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे की होती मरम्मत। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे की मरम्मत और गड्ढामुक्त करने का काम शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अलीगढ़ से बुलंदशहर सीमा तक सड़क की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम पूरा कर लिया है। अब गाजियाबाद की ओर के गड्ढे भरे जा रहे हैं। हाईवे की मरम्मत होने से यात्रियों व वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, रेलिंग भी टूट चुकी थी। यहां से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। सड़क में गड्ढ़े होने से यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जबकि टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 16 मई के अंक में उठाया था। इसका असर ये हुआ कि एनएचएआई ने हाईवे की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। जिले के खेरेश्वर चौराहा, भांकरी, भरतरी, बीधानगर, पला सल्लू, चूहरपुर, पैराई पुल, बरौली मोड़, सोमना मोड़, दौरऊ मोड़, बुलंदशहर सीमा तक हाईवे के गड्ढ़ों को भर दिया गया है। कई जगह सड़क की मरम्मत भी कराई गई है। अब कस्बा मुनि से खुर्जा, बुलंदशहर व गाजियाबाद तक सड़क के गड्ढ़े भरने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एनएचएआई के उप महाप्रबंधक पीपी सिंह ने कहा कि सड़क की खामियों को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सफर करने वालों को किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed