{"_id":"5c2d049abdec2256ba1d879a","slug":"remnants-of-cow-found-at-aligarh-bulandshahr-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-बुलंदशहर बॉर्डर पर गोकशी से मची सनसनी, रेलवे लाइन पर मिले गोवंश के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-बुलंदशहर बॉर्डर पर गोकशी से मची सनसनी, रेलवे लाइन पर मिले गोवंश के अवशेष
Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात अलीगढ़ जनपद के चंडौस और बुलंदशहर के अरनियां थाने के बॉर्डर पर गोकशी की वारदात से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक के पास गोवंश के कटे हुए सिर व अवशेष देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल अरनियां थाने का निकलने पर बुलंदशहर के एसएसपी, एसपी देहात, सीओ खुर्जा समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बॉर्डर पर गोकशी की वारदात से चंडौस पुलिस भी सक्रिय रही।
विज्ञापन
सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले चंडौस के गांव भोगपुर निवासी कुछ युवक रोजाना की तरह दिल्ली-अलीगढ़ रेलवे लाइन की तरफ दौड़ लगा रहे थे। सुबह करीब सात बजे इन युवकों ने बुलंदशहर के अरनियां थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे के फाटक संख्या 123ई के पास गोवंश का कटा हुआ सिर रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। इस पर वह रुक गए और इधर-उधर देखने लगे तो रेलवे लाइन के पास एक आम के बाग में (अरनियां थाने में पड़ता है) में कुछ और गोवंश के सिर व खाल पड़ी दिखी। इस पर युवकों ने फोन कर अरनियां और चंडौस पुलिस को सूचना दी। इस पर दोनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। चंडौस कोतवाल सीपी सिंह ने बताया कि वह स्थान अरनियां थाना क्षेत्र में पड़ता है। बॉर्डर की घटना के कारण भोगपुर गांव के सैकड़ों निवासी भी मौके पर पहुंच गए। बुलंदशहर पुलिस ने अवशेष दफन कराए और मौजूद भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन
बताते हैं कि पूर्व में चंडौस थाने के गांव भोगपुर निवासी देवेंद्र सिंह के आम के बाग में गोतस्करों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इससे भोगपुर व अरनियां थाने के गांव क्योली में तनाव का माहौल रहा था।
विज्ञापन