फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reliance will build biofuel plant in Gabhana, got 25 acres of land

Aligarh News: गभाना में रिलायंस बनाएगी बॉयोफ्यूल प्लांट, 25 एकड़ जमीन मिली

Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Reliance will build biofuel plant in Gabhana, got 25 acres of land
गभाना तहसील के ख्यामई गांव स्थित नवीन औद्यौगिक आस्थान के लिए करीब 116 एकड़ सरकारी जमीन आरक्षित की गई है। भूमि के नए सिरे से चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्री को करीब 25 एकड़ सरकारी जमीन को दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्री यहां बॉयोफ्यूल प्लांट स्थापित करेगी।
विज्ञापन

पहले से ही यहां डिफेंस कॉरिडोर को विकसित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सड़क मार्ग, विद्युतीकरण समेत अन्य कार्य काफी तेजी से किए जा रहे हैं। प्रस्तावित नवीन औद्यौगिक आस्थान का शिलान्यास एक अक्तूबर 2023 को किया जा चुका है। निवेश बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने गभाना तहसील क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जमीनों को देखा था। इनमें ख्यामई गांव की जमीन को प्राथमिकता दी थी। इसके पीछे वजह प्रस्तावित स्थल के पास ही दिल्ली-एनसीआर है। सड़क, रेल एवं वायु मार्ग की कनेक्टिविटी को देखते हुए कंपनी ने निवेश करने का मन बनाया है। कंपनी यहां कूड़े-कचरे को एकत्रित कर बॉयोफ्यूल बनाने का कार्य करेगी। इससे गभाना क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंग। आरक्षित की गई जमीन का एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी की देखरेख में चिन्हांकन का कार्य किया गया है।
विज्ञापन


-----------

वर्जन



अलीगढ़ में बॉयोफ्यूल का प्लांट स्थापित करने के लिए रिलायंस समेत कुछ अन्य कंपनियों ने करीब 25 एकड़ जमीन की मांग की थी। यह जमीन गभाना क्षेत्र के गांव ख्यामई में है। रिलायंस इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने जमीन का मौका मुआयना कर लिया है। कंपनी को नियमानुसार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन का चिन्हांकन स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, ताकि जल्द ही संबंधित कंपनी अपना प्लांट स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed