फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Release of Kumar Atul book Angrejon Ke Jamane Ka Aligarh

Book Release: कुमार अतुल की पुस्तक “अंग्रेजों के जमाने का अलीगढ़” का हुआ विमोचन, हुई काव्य गोष्ठी

Wed, 14 Jan 2026 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

इस पुस्तक में अलीगढ़ के रामगढ़, साबितगढ़ और कोल जैसे नामों के साथ ही अंग्रेजों के समय में शहर और विभिन्न संस्थाओं के विकास का ब्योरा दिया गया है। शहर में एएमयू समेत शैक्षिक इदारों की स्थापना की कवायद, ताला निर्माण, नील की खेती और कैफ्टरियों की स्थापना का भी उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Release of Kumar Atul book Angrejon Ke Jamane Ka Aligarh
“अंग्रेजों के जमाने का अलीगढ़” पुस्तक का विमोचन करते अतिथि - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में वरिष्ठ पत्रकार कुमार अतुल की पुस्तक “अंग्रेजों के जमाने का अलीगढ़” का विमोचन पूर्व विधायक विवेक बंसल, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मनोज गिरि, विजडम पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रमोद गुप्ता, इंजी. सुमित सराफ आदि ने किया।

विज्ञापन


लेखक कुमार अतुल ने बताया कि 23 अध्याय वाली इस पुस्तक में अलीगढ़ के रामगढ़, साबितगढ़ और कोल जैसे नामों के साथ ही अंग्रेजों के समय में शहर और विभिन्न संस्थाओं के विकास का ब्योरा दिया गया है। शहर में एएमयू समेत शैक्षिक इदारों की स्थापना की कवायद, ताला निर्माण, नील की खेती और कैफ्टरियों की स्थापना का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा अंग्रेजों के समय की कृषि व्यवस्था, जनसंख्या, जनसंख्या अनुपात, कानून व्यवस्था, अकाल, वर्षा की स्थिति के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों का भी जिक्र है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के अलीगढ़ दौरों का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि इस पुस्तक को सबको पढ़नी चाहिए। इसमें अलीगढ़ के इतिहास के बारे में जानकारी हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी और युवा भाजपा नेता सुमित सराफ ने कहा कि पुस्तक अलीगढ़ के विविध पहलुओं को उजागर करती है। यह सबके लिए उपयोगी है। शायर और संगीतकार जॉनी फास्टर, व्यंग्यकार अशोक अंजुम, अशोक सक्सेना, डॉ. राजीव अग्रवाल, सपा नेता डीआर यादव ने पुस्तक को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन राकेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा, सुरेश कुमार, संजय माहेश्वरी, प्रमोद श्रोत्रिय, प्रो. मिश्कात आबिदी, शालिनी चौहान, गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे। दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। संचालन कवि डॉ. हरीश बेताब ने किया। अध्यक्षता डॉ. अशोक अंजुम ने की। शायर नसीद नादान, मनोज नागर, प्रवीन शर्मा दुष्यंत ने रचनाएं पढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed