फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   relatives returning from father's ashes

अलीगढ़ : पिता की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे बेटे और रिश्तेदारों की मौत से कोहराम

Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
relatives returning from father's ashes
अलीगढ़ : जवां में हुई दुर्घटना में घायल दीनदयाल अस्पताल में उपचार कराते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के नगला कलार इलाके से बुजुर्ग पिता की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे बेटे और दो रिश्तेदारों की मौत के बाद परिवार में कोहराम के हालात हैं। हालांकि पूरा परिवार ही गंगा घाट गया था। मगर जब उन्हें पता चला कि तीन मौत हो गईं तो वे अपनी चोटों को भूल गए। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आईएमए की टीम को भी दीनदयाल व जिला अस्पताल में बुलवा लिया। देर रात तक शहर क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव राजा भी घायलों के इलाज की देखरेख में जिला अस्पताल में जुटे रहे।
घायलों से मिली जानकारी के अनुसार बौद्ध विहार के रहने वाले विकास के टेंपो को दर्शन ने गंगा घाट जाने के लिए भाड़े पर किया था। हालांकि विकास ने यह भी कहा था कि टेंपो में ज्यादा लोग हो गए हैं। मगर मसला एक ही परिवार से जुड़ा था, तो थोड़ी सी आनाकानी के बाद विकास टेंपो में सभी को सवार कर ले गया और सही सलामत गंगा से वापस लेकर आ रहा था। देर शाम साढ़े आठ बजे दुर्घटना में खुद विकास भी जख्मी हुआ है। इधर, मोहल्ले का ही गोविंद नाम का एक युवक गायब है। जिसकी एक पुलिस टीम देर रात तक मौके पर तलाश कर रही थी। हालांकि टेंपो को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया था। मगर गोविंद का पता नहीं लग रहा था। मगर वह घायलों के बीच ही दीनदयाल में मिल गया था।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सीओ तृतीय अनिल समानिया, एसएलएओ संजीव ओझा के अलावा भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, आईएमए से डॉक्टर भरत वार्ष्णेय, डॉ. पवन वार्ष्णेय, अभिषेक सिंह, संजीव शर्मा, विपिन गुप्ता के अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टर भी आ गए थे। देर रात तक दोनों अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी था। हां, दो घायल बच्चे गौरी व अंकित की हालत गंभीर होने पर उन्हें क्वार्सी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत व घायलों की मदद को तैयारी
एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। साथ में दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी कराई जा रही है। मृत व घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष व दुर्घटना राहत कोष के माध्यम से संभव आर्थिक मदद, जरूरत के अनुसार आवास संबंधी व्यवस्था आदि कराए जाने की तैयारी चल रही है।
सामने वाले वाहन पर मुकदमा होगा
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि इस दुर्घटना में सामने से जो वाहन अचानक ट्रक को ओवरटेक कर आया था। वह अब तक यात्री टेंपो के रूप में चिह्नित हो रहा है। उसके खिलाफ इस परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल भर्ती घायल
- सूरज पुत्र बालकिशन बुद्ध विहार कॉलोनी, आकाश पुत्र राजाराम नगला कलार (दुर्घटना में मृत दर्शन का भाई), विकास पुत्र इंदल सिंह बुद्ध विहार (ड्राइवर), करन पुत्र धर्मेंद्र टीवीएस शोरूम के पीछे, रचना पत्नी उमेश, तरुण पुत्र उमेश, ललिता पत्नी जीतू, जीतू पुत्र रामेश्वर दयाल, मानवी पुत्री जीतू, जानवी पुत्री जीतू, सतीश पुत्र रामकिशन, भरत पुत्र राकेश, भीमा पुत्र सूरजचंद्र समस्त निवासीग नगला कलार, नोनू पुत्र प्रहलाद सीमापुरी, दिल्ली (मृत महिला का बेटा)

दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती घायल
- भीमी पत्नी स्व. राजाराम (मृत दर्शन की मां), रीना (मृत दर्शन की पत्नी), बनवारी पुत्र बाबूलाल, बीना पत्नी रामेश्वरदयाल, गोविंद पुत्र रामेश्वरदयाल, सुभाष पुत्र अल्लू, उर्मिला पत्नी सुभाष, गोरी पुत्र सुभाष, अर्जुन पुत्र शिवकुमार निवासीगण नगला कलार, प्रमोद पुत्र मानसिंह निवासी सिकंदराराऊ हाथरस, अंकित, रवि, विरमा, देव, एकता, हिना आदि बच्चे भी जख्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed