फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relatives killed in firing farmer's house

किसान के घर फायरिंग में रिश्तेदार की हत्या

Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Relatives killed in firing farmer's house
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 इलाके के गांव बसेरा में अवैध संबंधों से जुड़ी रंजिश में हमलावरों ने किसान परिवार पर हमलाकर रिश्तेदारी में आए बागपत के प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस हमले में परिवार के मुखिया सहित तीन लोग भी जख्मी हुए हैं। इस दौरान जमकर फायरिंग करते हुए हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए। बुधवार शाम हुई घटना की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम-मुकदमे आदि की औपचारिकताएं शुरू कर दीं।
विज्ञापन

इधर, चर्चा है कि हमलावर फायरिंग करते समय यह शोर मचा रहे थे कि हमारे लिए बदमाश बुलाकर घर में रोके हैं। इसका खामियाजा तुझे व उन बदमाशों को भुगतना पड़ेगा। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमलावरों ने खुद की हत्या के लिए बदमाशों के ठहरने की बात समझ यह हमला किसान के घर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसेरा निवासी अलबेल सिंह की गांव के ही युवक अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र गजेंद्र सिंह से अवैध संबंधों से जुड़ी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में दो दिन पहले अलबेल ने अभिषेक को पीट दिया था। इसके बाद से विवाद और बढ़ गया था। आरोप है कि बुधवार की शाम को अभिषेक के अलावा उसके साथ अजय, प्रशांत, अंकुल, हिमांशु आदि हथियारों से लैस होकर अलबेल सिंह के घर पर आए।
हमलावरों ने वहां आते ही फायरिंग और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अलबेल सिंह की बड़ी बेटी रेनू का प्रापर्टी डीलर जेठ 25 वर्षीय सहदेव निवासी सुनहरा जिला बागपत दो दिन पहले ही यहां घूमने आया था। इस फायरिंग में सहदेव के गोली सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपी यह चीख रहे थे कि अलबेल सिंह ने हमारे लिए अपने घर में बदमाश रुकवा रखे हैं। इसीलिए यह फायरिंग की गई।
इसके अलावा फायरिंग में घायल अलबेल सिंह व उसके अन्य परिजनों ने खुद को जैसे-तैसे घर के एक कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। हमलावर काफी देर तक फायरिंग करते रहे और उसके बाद वहां से भाग गए। घायलों में अलबेल सिंह, उसकी पत्नी सुनीता, बेटी करुणा शामिल हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी। इधर चर्चा है कि इस घटना का मुख्य आरोपी अपने जिले के एक प्रमुख संस्थान व राजनीतिक परिवार का रिश्तेदार है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामकुमार गुप्त का कहना है कि तहरीर मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed