फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relationship made with woman by hiding identity, got converted to religion

अलीगढ़ः पहचान छिपाकर महिला से बनाए संबंध, कराया धर्म परिवर्तन

Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Relationship made with woman by hiding identity, got converted to religion
थाना क्षेत्र की एक महिला ने समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ पहचान छिपाकर जबरन संबंध बनाने, बेहोश कर अश्लील वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। उसकी शादी 2016 में दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। 2019 में उसका तलाक हो गया। उसके बाद वह वापस पिता के घर आ गई। क्वार्सी स्थित एक ब्यूटीपार्लर पर काम करने लगी। उन्हीं दिनों वह आरोपी युवक के संपर्क में आ गई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने अपना नाम पप्पू निवासी गांव सुमेरा बताया। धीरे-धीरे उससे संपर्क बढ़ने लगा। आरोप है कि एक दिन युवक ने बेहोशी की दवा खिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिए। चार महीने बाद पता चला कि युवक का असली नाम शाहरुख है। महिला ने बताया कि उसके बाद उसने युवक से दूरी बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शाहरूख उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर निकाह करना चाहता है। वह जबरन संबंध बनाता है। कुछ दिन पहले उसने महिला का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पप्पू उर्फ शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed