{"_id":"65f9bcb8554ebe42aa0c6881","slug":"relationship-created-on-the-pretext-of-marriage-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब विवाह से किया इंकार, प्रेमी सहित चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब विवाह से किया इंकार, प्रेमी सहित चार के खिलाफ मुकदमा
Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
सार
छर्रा निवासी एक युवक का युवती के रिश्तेदार के घर आना जाना है। वहीं युवती की आरोपी से मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक भाई की शादी में युवती को अपने घर छर्रा बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने युवती से शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर पहले एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो टहला दी। बाद में मुकर गया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रेमी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्वार्सी इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि छर्रा निवासी एक युवक का उसके रिश्तेदार के घर आना जाना है। वहीं युवती की आरोपी से मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक भाई की शादी में युवती को अपने घर छर्रा बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों परिवारों में शादी की बातचीत पक्की हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने युवती से तीन लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद वापस नहीं किए। 3 मार्च को आरोपी ने युवती से शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर युवती से मारपीट कर दी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी अफसर, जैबुनिशा, साइमा और जफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन