फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Refund of registration after purchasing an EV

Aligarh: ईवी खरीदने के बाद रजिस्ट्रेशन का रिफंड पाने को भटक रहे खरीदार, पैसा वापस करने का है प्रावधान

Fri, 06 Jun 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

वाहन एजेंसी की ओर से ऑन लाइन आवेदन किया जाएगा, स्थानीय आरटीओ प्रकरण को राज्य मुख्यालय भेजेगा। मुख्यालय कोषागार और एसबीआई से स्वीकृति के बाद खरीदार को रिफंड मिल जाएगा।

विज्ञापन
Refund of registration after purchasing an EV
ईवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह सिर्फ दो मामले नहीं बल्कि जिले में ऐसे 50 मामले हैं जिनमें खरीदार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदा लेकिन इसके लिए मिलने वाली रजिस्ट्रेशन से छूट का 1.35 करोड़ रुपया रिफंड नहीं हुआ है। इस पैसे को पाने के लिए वाहन खरीदार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर काट रहा है। सरकार की नीति है कि ईवी खरीद पर खरीदार को रजिस्ट्रेशन का पैसा वापस मिल जाएगा।

विज्ञापन


विभाग का दावा है कि उनकी ओर से कोई कमी नहीं है। मुख्यालय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी होनी हैं। इन सबके बीच खरीदारों को अपना ही पैसा वापस पाने के लिए लखनऊ और अलीगढ़ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

50 ईवी के मामले हैं। इनके रिफंड के लिए हमारे स्तर से कोई प्रक्रिया शेष नहीं है। मुख्यालय स्तर से काम होना है। इसके अलावा हाइब्रिड के सभी 15 केसों में 2.89 लाख प्रति वाहन के हिसाब से हमने पैसा वापस कर दिया है। - प्रवेश कुमार, एआरटीओ, प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले

केस-1- एक वर्ष से काट रहे रिफंड के लिए चक्कर
दुबे के पड़ाव निवासी शिवम गुप्ता ने मार्च 2024 में ईवी कार खरीदी थी। इनको ईवी खरीदने पर सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन में दी जा रही सब्सिडी हासिल करने के लिए एक वर्ष से कवायद करनी पड़ रही है। इन्होंने रजिस्ट्रेशन के रूप में विभाग को गाड़ी की कुल कीमत का 11 फीसदी दिया पैसा वापस मिलना है। मुख्यालय से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिसके चलते रिफंड नहीं हो रहा।
केस-2- बिलिंग मुख्यालय पहुंची, रिफंड की स्वीकृति नहीं
मसूदाबाद पर बैटरी कारोबारी विपुल गुप्ता ने दिसंबर 2024 में इनोवा गाड़ी खरीदी थी। इसकी बिलिंग मुख्यालय लखनऊ पहुंची है। रिफंड का एप्रूवल नहीं आया है। यह एप्रूवल लखनऊ के कोषागार और वहां की एसबीआई से आएगा इसके बाद स्थानीय आरटीओ कार्यालय में प्रक्रिया शुरू होगी। रिफंड लखनऊ कोषागार से होगा।

यह है रिफंड की प्रक्रिया
वाहन एजेंसी की ओर से ऑन लाइन आवेदन किया जाएगा, स्थानीय आरटीओ प्रकरण को राज्य मुख्यालय भेजेगा। मुख्यालय कोषागार और एसबीआई से स्वीकृति के बाद खरीदार को रिफंड मिल जाएगा।

हाइब्रिड के रिफंड लेने के लिए हाईकोर्ट तक लगानी पड़ी दौड़

जिले में हाइब्रिड गाड़ियां खरीदने के 15 मामले हैं जिनका रिफंड पाने के लिए खरीदार को हाईकोर्ट तक का रुख करना पड़ा। स्थानीय संभागीय परिवहन विभाग ने सिस्टम एरर की वजह से गाड़ी की कीमत के हिसाब से टैक्स ले लिया था। बाद में वाहन खरीदार ने हाईकोर्ट में अपील की जिसके बाद पैसा वापस करने के आदेश किए गए।

आदेश के बाद भी पैसा पाने को करनी पड़ी कवायद
मैरिस रोड निवासी पूनम अग्रवाल ने जून 2024 में इनोवा हायक्रास गाड़ी खरीदी थी। इस पर 3.24 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन टैक्स दिया। जब पूनम की जानकारी में आया कि सरकार इस प्रकार के वाहनों पर रजिस्ट्रेशन में छूट दे रही है तो विभाग में दावा किया लेकिन राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट में रुख किया तो सितंबर 2024 में पैसा वापस करने का आदेश विभाग को दिया गया। मई 2025 में पैसा वापस मिला। इसी तरह रामघाट रोड निवासी वंदना अग्रवाल ने जून 2024 में इनोवा इनविटो गाड़ी खरीदी थी। 2.85 लाख रुपये टैक्स लगा था। इसे वापस पाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया। अक्तूबर 2024 में आदेश हुआ। मई 2025 में पैसा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed