{"_id":"667e928fef4660bf630e3d63","slug":"recruitment-of-teachers-on-66-posts-in-the-university-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratp Singh Uiversity: 66 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, शासन से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratp Singh Uiversity: 66 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, शासन से मिली स्वीकृति
Fri, 28 Jun 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:13 PM IST
सार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में 66 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। भर्ती करने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही शिक्षक भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित होने की संभावना है। एक-एक पाठ्यक्रम में तीन-तीन शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में 66 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की शासन से स्वीकृति मिल गई है। विवि 22 परास्नातक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज मार्ग स्थित जामिया उर्दू में इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 66 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। भर्ती करने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही शिक्षक भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित होने की संभावना है। एक-एक पाठ्यक्रम में तीन-तीन शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
इन विषयों में रखे जाएंगे शिक्षक
वर्ष 2023 में विवि प्रशासन ने एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी, एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर सांइस, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी प्राणि विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (कृषि) शस्य विज्ञान, एमएससी (कृषि) आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन,एमएससी (कृषि) कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान, एमएससी (कृषि) पादप रोग, एमएससी (कृषि) पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन