{"_id":"65020c901c05f2db300124f3","slug":"recovery-from-mosquitoes-by-showing-fear-of-fine-complaint-will-be-made-to-cm-aligarh-news-c-2-ali1009-211095-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मच्छर पर जुर्माने का डर दिखा कर वसूली, सीएम से होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मच्छर पर जुर्माने का डर दिखा कर वसूली, सीएम से होगी शिकायत
विज्ञापन
मच्छर जनित और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान पर एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दिव्यांग महिला ने कथित स्वास्थ्यकर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। जिसने डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा के नाम पर जुर्माने का डर दिखा उनसे रुपयों की मांग की। आसपास के लोगों से भी रुपये मांगे गए।
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए घर घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरोधात्मक कार्यवाही कर रही है। घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा को निस्तारित किया जा रहा है। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। निरंजनपुरी निवासी एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला ने बताया कि बीती सात सितंबर को जन्माष्टमी के दिन पर उनके इलाके में पांच-छह कथित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम आई। वह अलग-अलग घरों में चेकिंग करने गए। एक स्वास्थ्य कर्मी उनके घर पर भी आया।
आरोप है कि अंदर आने पर उसने खाली कूलर को ही चेक कर डाला। डेंगू के एडीज मच्छर का लार्वा मिलने की बताकर बुजुर्ग से पंद्रह हजार रुपये बतौर जुर्माना मांगा। इससे वह घबरा गई। कथित कर्मी ने बुजुर्ग के पूरे घर की तलाशी ले ली। उनकी अलमारी भी खंगाल दी। बाद में वह रसीद काटने लगा। कहासुनी होने पर जुर्माना छोड़ उनसे सीधे रुपयों की मांग की। कर्मी के इस बर्ताव से बुजुर्ग घबरा गई और उसने पांच सौ रुपये दे दिए। जिस वक्त ये पूरा वाकया हुआ, वह घर में अकेली थी। पूरे मामले की सीएम पोर्टल पर शिकायत की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
लार्वा मिलने पर अभी जुर्माने का प्रावधान नहीं
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कर रही है। लार्वा मिलने में जिले में अभी जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर कोई जुर्माना वसूलने की बात कहता है, तो पुलिस या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराई जाए। संवाद