{"_id":"5f3d8de064265209f1499497","slug":"record-121-people-infected-including-16-in-gambhirpura-and-15-in-mahaviranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मिले 121 लोग संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मिले 121 लोग संक्रमित
Thu, 20 Aug 2020 02:09 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गंभीरपुरा के 16 और महावीरनगर के 15 सहित कुल 121 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 45 है। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2937 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महावीरनगर गली नंबर दो में सर्वाधिक 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि गंभीरपुरा में 16 लोग संक्रमित हैं। दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी में सात लोग चपेट में आए हैं। महेंद्रनगर में 7, कटरा में 5, जेएनएमसी में 4, पुलिस कंट्रोल रूम एवं 38 पीएसी में एक-एक संक्रमित हैं।
आईटीएम जेल में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्तीं तथा होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है। संपर्क में आए व्यक्तियों को चिन्हित कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
बांस-बल्ली लगाकर फोटो खिंचवाई और उखाड़कर चल दिए
आगरा रोड स्थित बाड़ा गौहर अली मोहल्ले में जो कुछ भी हुआ, उसे देखकर लोग हैरान हैं। इससे जिला प्रशासन एवं नगर निगम की किरकिरी शुरू हो गई है। बैरिकेडिंग के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। बाड़ा गौहर अली मोहल्ले में दुर्भाग्य से चंद दिनों में 21 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को यहां के चार लोग संक्रमित पाए गए थे। बुधवार शाम में बांस-बल्ली लेकर तीन लोग बैरिकेडिंग करने पहुंचे। एक जगह बैरिकेडिंग की और फोटो खिंचवाए। उसी बैरिकेडिंग को दूसरे व तीसरे स्थान पर ले गए और वहां भी लगाकर फोटो खिंचवाए। फोटो खिंचवाने के बाद बांस-बल्ली को गाड़ी पर रखकर निकल गए। कोरोना वायरस को पराजित कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता राज सक्सेना यह सब देख कर दंग रह गए। राज सक्सेना कहते हैं कि ये लोग तो कोरोना के नाम पर खेल कर रहे हैं। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर ने ठेकेदार से बात की तो उसका कहना था कि कुछ लोगों के विरोध के कारण मजदूर बिना बैरिकेडिंग किए चले आए। मजदूर चौकी पर भी गए थे, लेकिन वहां से सिपाही नहीं मिलने के कारण दोबारा नहीं जा सके।