फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recommendation of fifty more arms license cancellations

पचास और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

Sun, 09 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of fifty more arms license cancellations
जिले में ऑपरेशन निहत्था के तहत पुलिस द्वारा लगातार शस्त्र लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पंचायत चुनाव में आपराधिक प्रवृत्ति के 50 शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी से गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चुनाव के दौरान पिछले माह में 50 लोग ऑपरेशन निहत्था के तहत जेल भेजे गए, जबकि 10 मामलोें में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने पर कार्रवाई गई है। साथ में ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक या उनके परिजन /निकट संबंधी जो अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और जिनके विरुद्ध आपराधिक अभियोग पंजीकृत/लंबित/विचाराधीन हैं। ऐसे 50 लाइसेंस धारकों के खिलाफ जिलाधिकारी को लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कारतूस खरीद का ब्योरा नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

अब विशाल चौधरी होंगे सीओ तृतीय
सीओ तृतीय के पद पर तैनात अनिल समानिया के स्थान पर एसएसपी ने नए सीओ के रूप में विशाल चौधरी की तैनाती कर दी है। सीओ अनिल समानिया का चुनाव से पहले ही सीबीसीआईडी मेरठ तबादला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर चुनाव के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। इसी बीच यहां गैर जनपद से सीओ विशाल चौधरी की तैनाती हो गई थी, जिन्होंने अब तक चुनाव के कामकाज निपटाए थे। अब सीओ अनिल समानिया को कार्यमुक्त कर दिया गया है और उनके स्थान पर विशाल चौधरी को तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed