{"_id":"659838e6e3f3c9808403c90b","slug":"real-uncle-accused-of-making-nude-video-of-niece-after-giving-her-intoxicating-cold-drink-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते हुए शर्मसार: सगे चाचा पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर भतीजी का नग्न वीडियो बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते हुए शर्मसार: सगे चाचा पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर भतीजी का नग्न वीडियो बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Fri, 05 Jan 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:44 PM IST
सार
बेटी मां के साथ शहर में रहती है। एक दिन उसके चाचा पिता से मिलने आए थे। तब वह घर पर अकेली थी। चाचा ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर उसकी नग्न वीडियो बना ली और अब उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दूसरे लोगों के साथ जाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाया
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में खैर के एक व्यापारी परिवार की बेटी ने अपने सगे चाचा पर गंदी हरकत का आरोप लगाया है। इस आरोप के क्रम में अदालत में दायर अर्जी पर एसीजेएम-पांच की अदालत ने सासनी गेट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसमें उल्लेख है कि दंपती में विवाद के चलते बेटी मां के साथ शहर में रहती है।
विज्ञापन
बेटी की ओर से अदालत में दायर की गई अर्जी में कहा गया है कि वह अपनी मां व भाई के साथ शहर में किराये पर रहती है। कुछ दिन पहले तक पिता भी साथ रहते थे। इसी बीच एक दिन उसके चाचा पिता से मिलने आए थे। तब वह घर पर अकेली थी। चाचा ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर उसकी नग्न वीडियो बना ली और अब उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दूसरे लोगों के साथ जाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
जब पिता से कहा गया तो पिता ने चाचा का पक्ष लेकर बेटी को गलत साबित कर दिया। इसके बाद विवाद के चलते पिछले दिनों पिता को चाचा अपने साथ ले गए। चाचा के दबाव के चलते वह अपने कॉलेज चली गई और चाचा के नंबरों को ब्लाक कर दिया। जब वह दीपावली पर आई तो चाचा ने दूसरे नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नवंबर माह में एक मर्तबा साथ ले जाने का दबाव बनाया। मगर मामा आदि की मदद से रोका गया। इस मामले में शिकायत पर उल्टा पुलिस ने मां व भाई को शांति भंग में पाबंद करा दिया। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर अदालत की शरण ली गई। जहां से अदालत ने सासनी गेट पुलिस को चाचा आदि पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।