फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Real sisters were thrown out of their in-laws house for dowry

Aligarh News: दहेज के लिए सगी बहनों को ससुराल से निकाला

Wed, 02 Aug 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Real sisters were thrown out of their in-laws house for dowry
इगलास । दहेज में कार व चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सगी बहनों को घर से निकाल दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

गांव महुआ निवासी नरेंद्र पाल सिंह के अनुसार उनकी दो बेटियों मोना कुमारी व बेबी कुमारी की शादी बुलंदशहर जनपद के थाना अरनिया के गांव जरारा निवासी सुनील सिंह व जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पांच नवंबर 2022 को मोना कुमारी को यह कहते हुए ससुराल से निकाल दिया गया कि मायके से दो लाख रुपये और कार लेकर आने पर ही घर पर रह पाएगी। इसके बाद 28 जुलाई 2023 को दूसरी बेटी बेबी को सास सुकता देवी, ससुर पप्पू सिंह, पति जितेंद्र सिंह, जेठ सुनील सिंह, देवर पुष्पेंद्र सिंह ने प्रताड़ित किया। उसी शाम पांच बजे ससुर पप्पू सिंह व उनके भाई भूरा सिंह उनके गांव के पास बेबी को यह कहते हुए छोड़कर चले गए कि दहेज लेकर ही ससुराल लौटना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed