फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reaction of Aligarh wrestlers on Vinesh disqualification

Aligarh: विनेश के अयोग्य घोषित होने से टूटा पहलवानों का दिल, भारतीय ओलंपिक संघ-खेल मंत्रालय से की यह मांग

Thu, 08 Aug 2024 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 04:41 PM IST
सार

पहलवान विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने के बाद अलीगढ़ में भी पहलवानों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। पहलवानों ने मामले की निष्पक्ष जांच व भारतीय ओलंपिक संघ व खेल मंत्रालय से कठोर कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
Reaction of Aligarh wrestlers on Vinesh disqualification
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्णिम चमक दिखाई दे रही थी, लेकिन पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से प्रशिक्षु पहलवानों का दिल टूट गया। पहलवानों ने मामले की निष्पक्ष जांच व भारतीय ओलंपिक संघ व खेल मंत्रालय से कठोर कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

कई महीनों से कुश्ती में हो रही राजनीतिक उथल-पुथल से हमें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इस समय दुनिया को यह संदेश देना है कि भारतीयों में आपसी मतभेद कितना भी हो, लेकिन देश के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए सब एक हैं। भारतीय ओलंपिक संघ व खेल मंत्रालय को कठोर कदम उठाना चाहिए। -मजहर उल कमर, सचिव, जिला ओलंपिक संघ

विज्ञापन

पेरिस में भारतीय ओलंपिक की अध्यक्ष पीटी उषा विनेश फोगाट के मामले में खामोश क्यों रहीं। प्रतियोगिता के दौरान हम सभी तीन से चार किलो वजन घटा व बढ़ा लेते हैं। 100 ग्राम वजन से अयोग्य घोषित करना समझ से परे है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ।-सृष्टि शर्मा, पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग फेडरेशन ने भारतीय पहलवानों को नहीं, बल्कि देश को चुनौती दी है। भारत सरकार को इसमें सीधा हस्तक्षेप करते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। विनेश फोगाट के साथ नाइंसाफी हुई है। -गौरव कुमार शर्मा, पहलवान
मेरी समझ में 100 ग्राम वजन एक बहाना है। असल में अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग फेडरेशन की घिनौनी साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए। बेइमानी करके हमें स्वर्ण पदक से रोका गया है। भारतीय रेसलिंग व ओलंपिक फेडरेशन के फैसले को चुनौती देनी चाहिए।-भगत सिंह बाबा , सचिव जिला कुश्ती संघ

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान के साथ पक्षपात हुआ है। भारतीय रेसलिंग फेडरेशन से मांग करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग फेडरेशन के निर्णायकों की जांच करवाए। कुश्ती के माध्यम से भारतीयों को खुली चुनौती दी है।-पहलवान विष्णु कुमार, कोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed