फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RDA election in JN Medical College today

जेएन मेडिकल कॉलेज में आरडीए चुनाव आज 

Sat, 18 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 18 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
RDA election in JN Medical College today
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होने जा रहा है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। डॉ. अब्दुल्लाह आजमी, डॉ. दीपक अग्रवाल एवं डॉ. जुनैद अख्तर मैदान में हैं।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मो. हमजा मलिक एवं डॉ. अतिक खालिद के बीच मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर डॉ. शादमा शाहीन एवं डॉ. सलीम मोहम्मद खान के बीच दिलचस्प मुकाबला है। संयुक्त सचिव पद पर मो. अब्दुल्ला एवं जुनैद के बीच आमने-सामने की टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रेहान अहमद का चुना जाना तय है। वह इकलौते प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस चुनाव में आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी दूसरी बार किस्मत अजमा रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल इस वर्ष अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। अब देखना यह है कि जेएन मेडिकल कॉलेज के करीब 750 से अधिक मतदाता इस बार किसको मौका देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी अपने पक्ष में गोलबंद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि चुनाव की तमाम तैयारी पूरी हो गई हैं। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1:30 से 2:30 तक लंच ब्रेक रहेगा। चुनाव के बाद मतगणना प्रारंभ किया जाएगा। देर रात तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed