फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RCT status at AMU Dental College

AMU Dental College: दांत का दर्द सहिए, आरसीटी का नंबर आएगा दो महीने बाद, हर महीने पहुंच रहे ऐसे 1300 मरीज

Fri, 10 Oct 2025 01:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 01:06 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज में मरीजों को आरसीटी के लिए डॉक्टर दो महीने बाद की तारीख दे रहे हैं। दो महीने तक उन्हें दांत का दर्द सहना पड़ेगा।

विज्ञापन
RCT status at AMU Dental College
दांत - फोटो : Adobe stock Images

विस्तार

अगर सड़न की वजह से दांत खोखले हो रहे हैं, उसमें असहनीय दर्द हो रहा है, तो आरसीटी रूट कैनाल (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) के लिए आपको दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। एएमयू के डेंटल कॉलेज में मरीजों को आरसीटी के लिए डॉक्टर दो महीने बाद की तारीख दे रहे हैं। दो महीने तक उन्हें दांत का दर्द सहना पड़ेगा। इसी बीच दांत के सड़न की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। डेंटल कॉलेज रोज 50 और हर महीने 1300 मरीज आरसीटी के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


डेंटल कॉलेज की ओपीडी में दांत से जुड़ी समस्याओं से परेशान करीब 1200 मरीज पहुंच रहे हैं। यह मरीज अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों से मरीज आते हैं। इनमें 50 मरीज ऐसे होते हैं, जिनके दांत सड़न के चलते खोखले हैं। वह दर्द से जूझ रहे हैं। प्रोफेसरों के नेतृत्व में नौ पीजी, एक एसआर हैं, जो आरसीटी के काम को अंजाम देते हैं। एक पीजी रोजाना तीन मरीजों की आरसीटी कर पाता है। इस हिसाब से दो सौ ज्यादा आरसीटी हो पाती है।
विज्ञापन


डेंटल काॅलेज में रोजाना 50 मरीज आरसीटी के लिए आते हैं। मरीजों का दबाव ज्यादा होता है। इसलिए मरीजों को आरसीटी के लिए एक-दो महीने की तारीख दी जाती है। मरीज की आरसीटी के एक साथ नहीं हो सकती है, उन्हें बार-बार बुलाना पड़ता है।-प्रो. जीएस हाशमी, ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग, डेंटल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होती है देरी से आरसीटी पर दिक्कत

दांत में संक्रमित होने की संभावना, जबड़े की हड्डी और गाल तक फैल सकता है। इससे जबड़े और गले में सूजन आ सकती है। दांत की पकड़ कमजोर हो जाती है। दांतों में सड़न से बैक्टीरिया खून में मिलकर शरीर के दूसरे अंगों में पहुंच सकता है।

केस-एक
अक्तूबर में दिखाया दिसंबर की मिली तारीख

एक अधिकारी ने बताया कि उनके दांत की आरसीटी होनी थी। जब 9 अक्तूबर को डेंटल कॉलेज में दिखाया, तो आरसीटी के लिए 8 दिसंबर की तारीख दी गई। उनके दांत में काफी दर्द है। जब तक आरसीटी नहीं होगी, तब तक दर्द निवारक दवाएं खानी पड़ेंगी।

केस-दो
तारीख जल्दी मांगने पर कहा, प्राइवेट डॉक्टर को दिखा लें

दांत के दर्द से परेशान मरीज को आरसीटी करानी थी। मरीज ने बताया कि पर्चा बनवाकर दांत का एक्सरे भी कराया। उन्हें लगा कि आरसीटी हो जाएगी, लेकिन पर्चे पर दिसंबर की तारीख लिख दी। मैंने कहा जल्दी आरसीटी कर दें, तो डॉक्टर बोले- प्राइवेट डॉक्टर को दिखा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed