{"_id":"6712eb065226dcdc46071444","slug":"ravanas-ashes-were-immersed-in-ganga-and-organized-a-bhandara-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100973-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रावण की अस्थियां नरौरा के नरवज घाट में गंगा नदी में कीं विसर्जित, भंडारा कर बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रावण की अस्थियां नरौरा के नरवज घाट में गंगा नदी में कीं विसर्जित, भंडारा कर बांटा प्रसाद
Sat, 19 Oct 2024 04:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:41 AM IST
सार
अकराबाद की रामलीला में रावण के पुतला दहन के समय कमेटी के पदाधिकारी और मंचन करने वाले कलाकार पुतले से कुछ लकड़ियां निकाल लेते हैं। रामलीला के मंचन को विश्राम देने के बाद अस्थि स्वरूप रावण के पुुतले की इन लकड़ियों को गंगा नदी में विसर्जित किया जाता है।
विज्ञापन
रावण की अस्थियां विसर्जित के बाद गंगा घाट पर मौजूद रामलीला कमेटी व कलाकार
- फोटो : स्वयं
विस्तार
18 अक्टूबर को रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कलाकारों ने रावण की अस्थियां नरौरा के नरवज घाट में गंगा नदी में विसर्जित कीं। इसके बाद गंगा घाट पर ही भंडारा कर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
अकराबाद की रामलीला में रावण के पुतला दहन के समय कमेटी के पदाधिकारी और मंचन करने वाले कलाकार पुतले से कुछ लकड़ियां निकाल लेते हैं। रामलीला के मंचन को विश्राम देने के बाद अस्थि स्वरूप रावण के पुुतले की इन लकड़ियों को गंगा नदी में विसर्जित किया जाता है।
विज्ञापन
रावण का पुतला दशहरा के दिन दहन किया गया था। 12 अक्तूबर राज्याभिषेक के साथ रामलीला को विश्राम दिया गया था। रामलीला के मंचन में स्थानीय कलाकार थे। इनमें से कई दुकानदार हैं। शुक्रवार को बाजार की बंदी रहती है, इसलिए शुक्रवार को सभी कलाकारों सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बस से नरौरा के नरवर घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भंवरपाल सिंह यादव, राहुल, शर्मा, कुलदीप यादव, विष्णु उपाध्याय, अनिल यादव, अशोक शर्मा उर्फ रावण, अमित वार्ष्णेय, छोटू यादव, जीतू सिंह, चंद्रपाल सेलानी, डाॅ. राकेश बाबू, अमर मौर्य मौजूद रहे।