Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rashtra Dharm Sabha and foundation stone laying of Shiva temple in Iglas

Aligarh: राष्ट्र धर्म सभा व शिव मंदिर शिलान्यास 26 सितंबर को, आएंगे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

Fri, 19 Sep 2025 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 09:09 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद राष्ट्र धर्म सभा को संबोधित करेंगे और प्राचीन शिव मंदिर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Rashtra Dharm Sabha and foundation stone laying of Shiva temple in Iglas
राष्ट्र धर्म सभा व शिव मंदिर शिलान्यास के बारे में बताते स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री चंद्रमौलिश्वर पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 26 सितंबर को अलीगढ़ में इगलास के गांव सहारा खुर्द-पाताल खेड़िया में धार्मिक आयोजन होगा। इसमें पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज शामिल होंगे। 

विज्ञापन


ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में 19 सितंबर को ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संरक्षक एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद राष्ट्र धर्म सभा को संबोधित करेंगे और प्राचीन शिव मंदिर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज व महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा एक पुराने और ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप देने का संकल्प अत्यंत अनुकरणीय है। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। आज धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान आवश्यक है। शस्त्र से हमारी सेनाएं सीमाओं की रक्षा कर रही हैं तो शास्त्र से संत हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed