{"_id":"606771228ebc3ec79c6af6a8","slug":"raped-laborer-s-daughter-iglass-news-ali260143024","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मालिक के साले ने मजदूर की बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा मालिक के साले ने मजदूर की बेटी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास तहसील में गोरई क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर अनुसूचित जाति के मजदूर की किशोरवय बेटी से भट्ठा मालिक के साले ने दुष्कर्म किया। पिता ने शिकायत की तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बिहार के एक मजदूर संगठन की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर एसएसपी ने तत्काल जांच कराई। गोरई चौकी इंचार्ज की ओर से मामले की पुष्टि होते ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यह वारदात होली वाले दिन यानी 29 मार्च की है। भट्ठा मालिक का साला कांता प्रसाद ही ईंट भट्ठे पर रहकर काम देखता है। भट्ठे पर बिहार निवासी मजदूर परिवार समेत रहकर ईंट पथाई का काम करते हैं। 29 मार्च को कांता प्रसाद ने अनुसूचित जाति के एक मजदूर की नाबालिग बेटी को पानी पिलाने के बहाने अपने आफिस में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। छूटने के बाद आफिस से निकलकर पीड़िता ने परिवार वालों को जानकारी दी। पिता ने शिकायत की तो आरोपी ने पीटकर उन्हें घायल कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने अपने क्षेत्र के एक मजदूर संगठन के नेता को वारदात की जानकारी दी। उक्त मजदूर संगठन की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत पर एसएसपी ने गोरई चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह से जांच कराई। मामला सही मिलने पर पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी के गांव झज्जर थाना राया जिला मथुरा में भी पुलिस ने दबिश दी है। सीओ मोहसिन खान के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।