फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape with dalit girl in Aligarh

दलित रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग

Wed, 06 Jan 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rape with dalit girl in Aligarh

अलीगढ़। हरदुआगंज और अकराबाद कांड के बाद अब विजयगढ़ में एक दलित किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। शनिवार शाम को गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षुब्ध किशोरी ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी दलित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वह गांव से फरार है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13-14 साल की किशोरी शनिवार शाम को शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां आरोपी किशोर ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई। होश आने के बाद वह घर पहुंची और सीधे कमरे में चल गई। मां खाना बना रही थी तभी किशोरी ने कमरे में जल रही लैंप का तेल खुद पर गिराकर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और 60 फीसदी से अधिक जली किशोरी को कस्बे के ही एक डॉक्टर के यहां भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन

रविवार दोपहर तक वहां उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर उसे शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से मीमो जाने पर विजयगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत के आधार पर विजयगढ़ पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान होने थे, लेकिन हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इसकी अनुमति नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विजयगढ़ संजीव कुमार के अनुसार दुष्कर्म की घटना शनिवार की है। उसी रात लड़की ने खुद को आग लगा ली। पुलिस को सोेमवार सुबह जानकारी दी गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। परिजनों ने दो दिन तक मामला क्यों छुपाए रखा इस पर भी पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed