फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape with a girl who got angry with her parents

Aligarh News: माता-पिता से नाराज होकर आई युवती के साथ आश्रयदाता के बेटे ने किया दुष्कर्म

Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

कठहरा रोड दादरी (नोएडा) क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को बुधवार सुबह उसके माता-पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध युवती दोपहर में ट्रेन से अलीगढ़ आ गई। जहां से वह हरदुआगंज पहुंची थी।

विज्ञापन
Rape with a girl who got angry with her parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बुधवार शाम अलीगढ़ पहुंची युवती को हरदुआगंज की एक महिला बातचीत के बाद सुरक्षा का हवाला देकर अपने घर ले आई। घर पर महिला के बेटे ने युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बृहस्पतिवार सुबह युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


कठहरा रोड दादरी (नोएडा) क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को बुधवार सुबह उसके माता-पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध युवती दोपहर में ट्रेन से अलीगढ़ आ गई। जहां से वह हरदुआगंज जा पहुंची। इसी दौरान उसकी मुलाकात कस्बा निवासी एक महिला से हुई।
विज्ञापन


महिला युवती को सुरक्षा का हवाला देकर अपने घर ले गई। युवती ने बताया कि देर रात महिला के मझले बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह थाने पहुंची युवती ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी शनि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती के बयान दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा चोरी के शक में भाभी की शिकायत पर खुली पोल
आरोपी युवक की भाभी ने बृहस्पतिवार सुबह 112 पर फोन कर पुलिस को बच्चा चोरी के शक में युवती की सूचना दी। जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। देर शाम थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने बताया कि बेटी के लापता होने पर उन्होंने अपने यहां गुमशुदगी की तहरीर दी थी। युवती को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने के बाद ही उसे कहीं भेजा जा सकेगा।

युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी शनि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। - विशाल चौधरी, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed