फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape with a disabled girl admitted to JN Medical College committed crime in name of help

अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज मे भर्ती दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मदद के नाम पर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 01 Oct 2021 09:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 09:19 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के प्रथम तल रिकवरी वार्ड ईएसटी में मानसिक रूप से दिव्यांग करीब 22 वर्षीय युवती 18 जुलाई से भरती है। उसे आरपीएफ द्वारा एक्सीडेंट में जख्मी होने पर भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Rape with a disabled girl admitted to JN Medical College committed crime in name of help
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के रिकवरी वॉर्ड में भरती मानसिक दिव्यांग युवती संग गुरुवार आधी रात को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घिनौनी हरकत का आरोप मेडिकल कॉलेज के बाहर संचालित एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी पर है। उसने बेसहारा युवती से मदद के नाम पर यह वारदात की है।

विज्ञापन


आधी रात को हुई वारदात की खबर उस समय लगी, जब युवती अपने बेड से गायब थी। सुरक्षाकर्मी जब उसे खोजना शुरू किया तो वह बाथरूम से हड़बड़ाती हुई निकली और अंदर मौजूद युवक पर गंदी हरकत का आरोप लगाया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के प्रथम तल रिकवरी वार्ड ईएसटी में मानसिक रूप से दिव्यांग करीब 22 वर्षीय युवती 18 जुलाई से भरती है। उसे आरपीएफ द्वारा एक्सीडेंट में जख्मी होने पर भर्ती कराया गया था। तब से उसका वहीं इलाज चल रहा है। चूंकि उसके घर परिवार की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज स्टाफ ही उसकी देख रेख भी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी ने आरोपी युवक को पकड़ा
वाकया गुरुवार रात करीब 12:30 बजे इमरजेंसी सीएमओ इंचार्ज ने सुरक्षाकर्मी को कहा कि काफी देर से युवती अपने बेड पर नहीं है। देखो कहीं चली तो नहीं गई। इस पर गार्ड सरताज अली व सुपरवाइजर मो. नदीम ने युवती को इधर-उधर तलाशना शुरू किया। इसी बीच मुख्य गैलरी के बाथरूम से युवती हड़बड़ाती हुई निकली और पीछे से बाहर निकल रहे एक युवक पर खुद के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया। सुरक्षाकर्मी ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। 

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
पूछताछ में उसने अपना नाम क्वार्सी के महेशपुर फाटक निवासी वारिस बताया और कहा कि वह बाहर मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। इस पर तत्काल मेडिकल कालेज अधिकारियों को पूरा वाकया बताया गया। खबर पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में सिक्योरिटी गार्ड सरताज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।


मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को लेकर आरोपी को पकड़ लिया गया है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के मेडिकल परीक्षण व बयान आदि की प्रक्रिया की जा रही है। युवती मानसिक रूप से दिव्यांग है। यह बात डॉक्टरों ने भी बताई है। वह अपने विषय में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही। बस नाम बताती है। जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। -श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed