{"_id":"60b885988ebc3e817937ed1c","slug":"rape-victim-try-to-burn-alive-before-ssp-office-reached-carry-bottle-fill-up-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची थी
Thu, 03 Jun 2021 01:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:02 PM IST
सार
एसएसपी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के हाथ से बोतल लेकर अपने कब्जे में लिया। दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पीड़िता पेट्रोल लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
अलीगढ़: दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आगरा की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने खुदकुशी के इरादे से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। हरकत में आई पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया।
मौके पर पहुंची सीओ द्वितीय गीतांजलि सिंह ने युवती को दिलासा दिया और उसकी शिकायत सुनी। युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की ससुराल अलीगढ़ में है। करीब दो साल पूर्व वह बहन के यहां आई थी।
इसी दौरान एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने के बाद में युवक अपने वायदे से मुकर गया और धमकी देने लगा। धमकाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन
इस मामले में उसने एसएसपी के आदेश पर करीब तीन माह पहले महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती का आरोप है कि विवेचक उसे बार-बार आगरा से अलीगढ़ बुलाकर चक्कर कटवाकर परेशान कर रही है।
बृहस्पतिवार को भी उसे थाने बुलाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने गुस्से में एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर पेट्रोल उड़ेल लिया। सीओ ने उसे जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर वह शांत हुई।