फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   physical harassments in guest house with a girl

Aligarh News: बरात में आई बालिका संग शौचालय में दुष्कर्म, दुल्हन की भतीजी के पति की तलाश में पुलिस

Sun, 12 Feb 2023 05:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 05:17 AM IST
सार

अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में शादी थी। बरात में आई एक बालिका के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद बेसुध पड़ी मिली बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है, बालिका का उपचार भी जारी है।

विज्ञापन
physical harassments in guest house with a girl
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र में रामघाट रोड के मदन पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शुक्रवार रात 10 वर्ष की बालिका संग दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात हुई है। बालिका रिश्ते के मामा की बरात में शामिल होने आई थी। जहां उसके साथ दुल्हन पक्ष के शादीशुदा रिश्तेदार युवक ने शौचालय में दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद बेसुध पड़ी मिली बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां पता चला कि इसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। आरोपी की सीसीटीवी से पहचान हुई है। जिसकी तलाश में तीन टीमें लगी हैं। मूल रूप से फिरोजाबाद की बालिका कक्षा दो की छात्रा है। उसके आगरा निवासी सगे मामा के खुर्जा निवासी साले की बरात शुक्रवार को मदन पैलेस में आई थी। वह भी परिजनों के साथ यहां आई थी। दुल्हन पक्ष चिलकौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


रात एक बजे करीब जब बालिका गायब हो गई, तो उसकी तलाश हुई। इसी दौरान वह गेस्ट हाउस के शौचालय में वह बेसुध पड़ी मिली। इस पर परिजन तत्काल उसे एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की बात कही गई तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, हरकत में आई पुलिस ने एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अगुवाई में सीसीटीवी आदि खंगाले तो खैर के गांव अंडला का जितेंद्र बघेल संदिग्ध के रूप में शौचालय में बालिका के संग जाते और बाद में अकेले बाहर आते दिखा। पता चला कि वह दुल्हन की भतीजी का पति है। उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान वह गायब मिला। मामले में पुलिस ने बालिका के परिवार की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ में तीन टीमों को एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए लगाया है। जिनमें थाना पुलिस, दो एसओजी की टीम शामिल हैं।

बालिका ने रो-रोकर पहचान लिया आरोपी
इस वारदात में पुलिस ने जो सीसीटीवी जुटाया था। उसे दिन में अस्पताल में भरती बालिका को दिखाया गया। इस दौरान बालिका ने आरोपी की फोटो-वीडियो देखते ही पहचान ली। जांच में पता चला कि जिस युवती का रात विवाह था, उसकी सगी भतीजी की शादी आरोपी संग कुछ समय पहले ही हुई है। आरोपी युवक जयपुर में किसी कंपनी में काम करता है।


सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है, बालिका का उपचार भी जारी है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed