फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rangbharni Ekadashi Mahotsva

धूमधाम से निकलेगी रंगभरनी एकादशी महोत्सव शोभायात्रा

Wed, 24 Mar 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rangbharni Ekadashi Mahotsva
पत्रकारोंसे वार्ता करते रंग भरनी एकादशी महोत्सव के पदाधिकारी मनोज यादव व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विगत वर्षों की तरह इस बार भी रंगभरनी एकादशी महोत्सव शोभायात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकलेगी। शोभायात्रा जयगंज स्थित मदन मोहन महाराज मंदिर से दोपहर दो बजे निकलेगी। ठाकुरजी की रंगपाशी के लिए नरवर वाले महंत हरिकांत महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

आयोजकों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि शोभायात्रा जयगंज से प्रारंभ होकर आगरा रोड स्थित गोपाल जी बगीची पहुंचेगी, जहां गोपाल जी बगीची में पूजा के बाद शोभायात्रा वापस मदन मोहन महाराज मंदिर आएगी। इसमें वृंदावन से विशेष झांकियां बुलाई गई हैं। पांच बैंड के साथ द्वारिकाधीश, लक्ष्मीनारायण, रंगेश्वर महादेव के डोले भी निकलेंगे। मथुरा से नफीरी की टीम को भी बुलाया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, डॉ. रजत सक्सेना, मनोज यादव, धर्मेंद्र अग्रवाल, गौरव गोदानी, राज सक्सेना, नीतू लाला, अभय शर्मा, बालकिशन, मोंटी पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed