{"_id":"6581b29f902b2df4c70408e9","slug":"ramputa-performed-buddhi-suddhi-yagya-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रम्पुटा ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, वीसी पर लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रम्पुटा ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, वीसी पर लगाया यह आरोप
Tue, 19 Dec 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:41 PM IST
सार
डीएस कॉलेज परिसर में रम्पुटा के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा व महामंत्री डॉ. रणवीर सिंह की अगुवाई में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने बताया कि कुलपति की हठधर्मिता व तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण डीएस कॉलेज व एसवी कॉलेज के लगभग 80 शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में रम्पुटा कुलपति के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) ने कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन पर पदोन्नति प्रक्रिया न कराने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
19 दिसंबर को डीएस कॉलेज परिसर में रम्पुटा के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा व महामंत्री डॉ. रणवीर सिंह की अगुवाई में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में आहुति दी। प्रो. हरीश शर्मा व डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि कुलपति की हठधर्मिता व तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण डीएस कॉलेज व एसवी कॉलेज के लगभग 80 शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएस कॉलेज के शिक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार के डिबार को भी निरस्त नहीं किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से कुलपति की हठधर्मिता तथा तानाशाही पूर्ण रवैये में बदलाव हो, जिससे शिक्षकों की समस्याओं का निदान हो सके। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन के विरोध में 20 से 22 दिसंबर को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। 23 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना देना रहेगा।
विज्ञापन
कुलपति द्वारा सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर 23 दिसंबर के बाद आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उधर, विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि परीक्षण के बाद जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होगी। इस अवसर पर डॉ. मधु माहौर, डॉ. सौरभ सेंगर, डॉ. हरेंद्र, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. शरद चौहान, डॉ. संजीव बंसल आदि मौजूद रहे।