फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila Manchan in Aligarh from October 8

अलीगढ़: रामलीला आठ अक्टूबर से, अचलताल पर होगी सरयू पार की लीला, निकलेगी राम बरात

Wed, 20 Sep 2023 05:57 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 05:57 AM IST
सार

रामलीला मंचन आठ अक्तूबर से 26 अक्तूबर के मध्य होगा। 12 अक्तूबर को भव्य एवं पारंपरिक तरीके से राम बरात का आयोजन होगा। जिसमें कई नयनाभिराम झांकियां एवं नामी गिरामी बैंड शामिल होंगे। 14 अक्तूबर को ऐतिहासिक सरयू पार की लीला अचल ताल पर होगी। पिछले पांच साल से यहां सरयू पार की लीला नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
Ramlila Manchan in Aligarh from October 8
अचल सरोवर सरयू पार लीला के लिए होती तैयारियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की श्री रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में इस बार आठ से लेकर 26 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला में इस बार सरयू पार की लीला का ऐतिहासिक मंचन होगा। करीब पांच साल बाद यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध सरयू पार की लीला होगी। आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए एक ओर जहां रामलीला कमेटी तैयारियों में जुट गई है वहीं नगर निगम भी श्री रामलीला गोशाला कमेटी से किए गए वादे का निभाने में जुट गया है। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सीईओ सुरेश चंद्र ने बताया कि सरयू पार लीला का 14 अक्तूबर को आयोजन होगा। इससे पहले ही अचलताल पर चल रहे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने में नगर निगम स्तर से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए संबंधित निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रत्येक दशा में निर्माण एवं साज-सज्जा के कार्य 10 अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि अचल ताल में साफ पानी भरने की भी व्यवस्था करने के साथ ही यहां नौका विहार के लिए नई नाव मंगवायी गई हैं। अचलताल को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


आठ अक्तूबर से होगा रामलीला का मंचन 
श्री रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन आठ अक्तूबर से 26 अक्तूबर के मध्य होगा। 12 अक्तूबर को भव्य एवं पारंपरिक तरीके से राम बरात का आयोजन होगा। जिसमें कई नयनाभिराम झांकियां एवं नामी गिरामी बैंड शामिल होंगे। 14 अक्तूबर को ऐतिहासिक सरयू पार की लीला अचल ताल पर होगी। पिछले पांच साल से यहां सरयू पार की लीला नहीं हो पा रही थी। सरयू पार की लीला के आयोजन के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं मेयर प्रशांत सिंघल से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों ने उन्हें सरयूपार की लीला का भव्य तरीके से आयोजन कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि लीला शुरू होने से पहले ही अचलताल पर चल रहे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed