फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramleela Mahotsav

अलीगढ़ः नारद मोह लीला के मंचन से शुरू हुआ रामलीला महोत्सव

Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ramleela Mahotsav
रामलीला महोत्सव में गणेश जी का पूजन करते धनजीत वाड्रा, प्रीती वाड्रा। - फोटो : CITY OFFICE
रामलीला मैदान में श्री गोशाला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव मंगलवार को नारद मोह लीला मंचन के साथ शुरू हो गया है। उद्घाटन प्रमुख उद्योगपति धनजीत वाड्रा परिवार और प्रदीप सिंघल परिवार ने मुकुट और गणेश पूजन कर किया। पूजा अर्चना में शहर विधायक संजीव राजा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मथुरा से आए श्री आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने स्वामी राघवेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में पहले दिन की रामलीला का मंचन किया। पूजा-अर्चना के बाद नारद मोह लीला प्रारंभ हुई। दिखाया गया कि नारद एक जगह भगवान के भजन में इतने लीन हो जाते हैं कि इंद्र का सिंहासन हिल जाता है। सिंहासन जाने के भय के चलते इंद्र नारद के तप को भंग करने के लिए कामदेव और अप्सरा भेजता है। ध्यान भंग नहीं होता है तो कामदेव नतमस्तक हो जाता है और नारद से क्षमा मांगता है। जानकारी होने पर नारद को अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव को जीता है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी वह एक-एक करके ब्रह्मा, महेश और विष्णु को देते हैं। अभिमान को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से सुंदर नगर और सुंदर राजकुमारी की रचना की। जहां पहुंचकर नारद जब श्रीलनिधी राजा के आग्रह पर उनकी बेटी विश्वमोहिनी की हस्तरेखा देखते हैं। हस्तरेखा देखकर नारद विश्वमोहिनी से विवाह करना चाहते हैं और भगवान विष्णु से हरि रूप लेकर आते हैं। जबकि हरि रूप में उन्हें बंदर का रूप दिया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु मौके पर पहुंच जाते हैं और विश्वमोहिनी से विवाह करते हैं। यहां नारद श्राप देते हैं कि जिस प्रकार में एक स्त्री के लिए व्याकुल हुआ हूं। उसी प्रकार आपको (विष्णु भगवान) भी एक स्त्री के वियोग में व्याकुल होना पड़ेगा। इसके साथ ही जिस बंदर का चेहरा दिया है। ऐसे बंदर ही पृथ्वीलोक पर आपकी मदद करेंगे। इसे विष्णु भगवान स्वीकार करते हैं और बताते हैं कि यह सब तो उनकी माया थी। इस मौके पर प्रीति वाड्रा, देवेंद्रजीत वाड्रा, उर्मिला वाड्रा, शशी सिंघल, सुमित सिंघल, संजय कृष्ण, अजय सनाढ्य, सत्यम पाराशर, ऋषण गर्ग, उपाध्यक्ष विमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed