फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramleela

रामलीलाः राम ने तोड़ा शिव धनुष, लक्ष्मण से परशुराम का हुआ विवाद

Sat, 09 Oct 2021 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ramleela
धनुष तोड़ते श्री राम । - फोटो : CITY OFFICE
श्री रामलीला गोशाला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में मथुरा के कलाकारों ने शुक्रवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया। राम ने शिव धनुष तोड़ा तो सीता उनकी हो गईं। शिव धनुष टूटने की टंकार सुनकर परशुराम आए तो लक्ष्मण का उनसे विवाद हो गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लीला का मंचन राजा जनक के धनुष यज्ञ से हुआ। ऋषि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर धनुष यज्ञ में लेकर पहुंचते हैं। यहां राजा जनक घोषणा करते हैं कि भगवान शिव के धनुष को जो तोड़ेगा, वही सीता से विवाह करेगा। एक-एक करके तमाम राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई इसे हिला तक नहीं सका। यह सूचना पाकर राजा जनक क्रोधित हो जाते हैं और कह देते हैं कि क्या यह पृथ्वी वीरों से खाली है। यह शब्द लक्ष्मण को चुभ जाते हैं और क्रोधित होकर क्षत्रियों के इतिहास का बखान करते हैं। विश्वामित्र उन्हें शांत कर प्रभु राम को धनुष तोड़ने की आज्ञा देते हैं। इस पर प्रभु श्री राम धनुष का तोड़ देते हैं और सीताजी उनके गले में जयमाला डाल देती हैं। इसी बीच परशुराम आते हैं तो लक्ष्मण से उनका विवाद हो जाता है। देर रात तक दर्शकों ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद को सुना। इस मौके पर लीला संयोजक अरविंद कुमार, सर्वेश कुमार, अमित अग्रवाल, टीएन मित्तल, ऋषभ गर्ग, संयम पाराशर, अजीत मित्तल, ऋषि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed