फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramjaan: Aligarh police Sacrificed on religion and 'karma'

रमजान: धर्म और कर्म पर कुर्बान खाकी

Sun, 26 Apr 2020 07:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ramjaan: Aligarh police Sacrificed on religion and 'karma'
निजामुउदीन। एसआई - फोटो : CITY OFFICE
पुलिस की खाकी वर्दी अपने फर्ज के लिए तो खूब जानी जाती है। मगर, पवित्र माह रमजान में खाकी कर्म के साथ ही धर्म पर भी कुर्बान है। कोरोना योद्धा बन मुुस्लिम पुलिसकर्मी रोजा रखते हुए हॉटस्पॉट पर ड्यूटी दे रहे हैं। इस बार कोरोना महामारी ने इनके इम्तिहान को और कड़ा कर दिया है, लेकिन जवान रहमत के इस माह का करिश्मा मानते हुए कहते हैं कि अल्लाह धर्म और कर्म के पथ पर चलने की ताकत बख्श रहा है।
विज्ञापन

27 साल से नौकरी के साथ रख रहे रोजा
सिविल लाइंस थाने की मेडिकल चौकी के इचार्ज निजामुद्दीन ने बताया कि वह 27 साल से नौकरी के साथ रोजा रख रहे हैं। मगर, इस बार कोरोना ने हमारे इम्तिहान को और कड़ा कर दिया है। अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि इस संक्रमण का जल्द खात्मा हो। इस समय खुद से ज्यादा समाज की चिंता है। इसलिए लोगों को घरों के भीतर रख रहे हैं।
विज्ञापन

खाकी पर लगे दागों को साफ करने का माह
देहली गेट थाने के एसएसआई मो. अकरम बताते हैं कि रमजाम पवित्र माह है। माह में अल्लाह से अपने अनजानेे में हुई गलतियों की माफी मांगते हैं। आमतौर पर खाकी पर दाग लगते रहते हैं। यह माह इन दागों को साफ करने का माह है। बाकी रही बात कोरोना की तो यह समय मुश्किल जरूर है। मगर, अल्लाह सब ठीक कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजे और ड्यूटी दोनों ही फर्ज
देहली गेट थाने के एसआई अहमद हसन बताते हैं कि वह सात वर्ष की उम्र से रोजा रख रख रहे हैं। 23 साल से नौकरी और रोजा दोनों कर रहे हैं। जाड़ा हो, गर्मी या फिर बरसात, मैंने हमेशा अपने फर्ज को महत्व दिया है। अब फर्ज के साथ धर्म को भी निभाने का समय है। कोरोना हॉटस्पाट शाहजमाल में अल्लाह पर भरोसे रख फर्ज निभा रहा हूं।

भूख, प्यास का अहसास कराने वाला माह
शाहपुर कुतुब चौकी प्रभारी हासिम शाही बताते हैं कि 21 साल से नौकरी करते हुए नियमित रोजा रख रहे हैं। अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से अंजाम देना भी इबादत है। रोजे के जरिए हमें लोगों की भूख और प्यास का अहसास होता है। इसलिए हमें गरीबों पर रहम दिखाना चाहिए। इस रमजान कड़ा इम्तिहान जरूर है। मगर, फर्ज और धर्म के आगे छोटा है।

अहमद हसन।  एसआई

अहमद हसन। एसआई- फोटो : CITY OFFICE

मो. अकरम।  एसआई

मो. अकरम। एसआई- फोटो : CITY OFFICE

अब्दुल हाशिम।  एसआई

अब्दुल हाशिम। एसआई- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed