फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramghat road jammed for four hours... children and old people all upset

रामघाट रोड चार घंटे जाम... बच्चे-बूढ़े सब परेशान

Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ramghat road jammed for four hours... children and old people all upset
रामघाट रोड मंगलवार की दोपहर चार घंटे तक जाम रहा। जाम में वाहन ऐसे फंस गए थे कि टस से मस नहीं हो पा रहे थे। वाहनों में सवार स्कूली बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक सबका हाल बेहाल था। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड के वाहन भी फंसे रहे। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा और बात अधिकारियों तक पहुंची, तब टीआई ने दौड़ लगाई और मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद भी यातायात सुचारू होने में दो घंटे लग गए। इस तरह शाम चार बजे के बाद यातायात दुरुस्त हो पाया।
विज्ञापन

बात जगजाहिर है कि 10 से ज्यादा प्रमुख स्कूल, कई हॉस्पिटल और तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र की वजह से रामघाट रोड शहर के अतिव्यस्त मार्गों में शुमार है। स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर में इस रोड पर जगह-जगह जाम लगता है, मगर मंगलवार को तो हालात बदतर हो गए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि 12 बजे से स्कूलों की छुट्टी होना शुरू हुई और एक-एक कर स्कूली वाहन बच्चों को लेकर मुख्य मार्ग पर आए। करीब एक बजे आईआईएमटी वाले नाले के मोड़ पर ओजोन सिटी साइड से एक वाहन के निकलने के दौरान दूसरे वाहन से मामूली सी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। बस फिर क्या था, दोनों वाहन की वजह से जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में हालात ऐसे हो गए कि अन्य वाहनों के चलते उन दोनों वाहनों का हटना भी संभव नहीं था। इसके बाद जो जाम लगा, फिर 4 बजे के बाद यातायात सुचारू हुआ।
करीब ढाई बजे अधिकारियों तक बात पहुंची। तब टीआई को दौड़ाया गया। टीआई के पहुंचने पर किसी तरह वाहनों का निकलना शुरू हुआ और यातायात 4 बजे के बाद सुचारू हो सका। इस दौरान क्वार्सी चौराहे से तालसपुर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
संपर्क मार्गों पर भी रहे जाम के हालात
इस दौरान क्वार्सी चौराहा समेत विभिन्न मार्गों पर जाम लग गया। यहां पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। कुछ ऑटो व ई-रिक्शा वाहनों ने गली मोहल्लों का रुख कर लिया, जिससे इन गलियों में आवागमन बाधित हो गया।
घर लौट रहे बच्चे और वाहनों में फंसे यात्री परेशान
जाम में फंसने के कारण छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों का हाल बेहाल रहा। वे धूप में भूख-प्यास से तड़पते रहे। अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति ऐसी थी कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। फुटपाथ पर इतनी जगह नहीं थी कि दोपहिया वाहन चालक भी निकल सकें। जाम में फंसी रोडवेज बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों से उतरकर यात्रियों ने पैदल ही रास्ता तय किया।
उसी समय बाईपास पर लगाया लोगों ने जाम
रामघाट रोड के जाम के दौरान क्वार्सी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी व क्वार्सी पुलिस अनूपशहर बाईपास पर लोगों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने में जुटी थी। किसी का आईआईएमटी नाले पर लगे जाम पर ध्यान नहीं गया। मगर जब फंसे लोगों ने पुलिस अधिकारियों तक बात पहुंचाई तो पुलिस का ध्यान उस तरफ गया।

आज से आईआईएमटी नाले पर लगेगी पुलिस ड्यूटी : एसपी यातायात
एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम का कहना है कि जब दोपहर में जाम की सूचना उन्हें मिली तो वे उस समय खुद महुआ खेड़ा से लौट रहे थे। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया और जाम की वजह समझी। तब पता चला कि दो वाहन चालकों के झगड़े में यह जाम लगा है। एसपी यातायात ने बताया कि आईआईएमटी मोड़ पर अब बुधवार को स्कूलों की छुट्टी के समय नियमित ट्रैफिक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आगे इस तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed