फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramghat Kalyan Road

रामघाट कल्याण मार्ग का कब होगा कल्याण

Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ramghat Kalyan Road
अलीगढ़ से बुलंदशहर तक जाने वाले रामघाट-कल्याण मार्ग को स्टेट हाईवे में तब्दील करने की घोषणा परवान नहीं चढ़ पा रही है। केवल इस रोड पर क्वार्सी से लेकर अतरौली तक रामघाट-कल्याण मार्ग के जगह-जगह होर्डिंग बोर्ड जरूर लगा दिए गए हैं, जो लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग के निर्माण की स्वीकृति एवं बजट के अभाव में इस घोषणा पर एक साल बाद भी अमल नहीं हो पा रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने खाका तैयार कर लिया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आने पर इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

यह है प्रस्ताव
21 अगस्त 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ से रामघाट तक 48.5 किलोमीटर लंबी सड़क को उनके नाम पर फोरलेन करने की घोषणा की थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मार्ग का नाम परिवर्तित कर रामघाट कल्याण मार्ग करने के साथ ही इसे फोरलेन करने की घोषणा की थी। क्वार्सी चौराहे से बुलंदशहर के नरौरा चौराहे तक इस प्रमुख मार्ग को स्टेट हाईवे में तब्दील किया जाना है। करीब 48.5 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर बुलंदशहर के जरगवां में करीब तीन किलोमीटर का बाईपास बनाया जाएगा। इस बाईपास की चौड़ाई लगभग 12 से 14 मीटर की होगी। अलीगढ़ जिले में करीब 36 किमी अलीगढ़ में तो 5.75 किलोमीटर बुलंदशहर में रामघाट कल्याण मार्ग स्टेट हाईवे में तब्दील होना है। करीब 5.75 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम बुलंदशहर जिले में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की बढ़ेगी चौड़ाई, बनेंगे पुल और पुलिया
रामघाट-कल्याण मार्ग की चौड़ाई लगभग 14 मीटर है। डीपीआर को स्वीकृत मिलने के बाद इस मार्ग को करीब 8.565 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इस फोरलेन सड़क के बीच में लगभग ढाई मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। सड़क की चौड़ाई लगभग दोनों तरफ नौ मीटर होगी। दोनों ओर राहगीरों के लिए लगभग एक मीटर का फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा। इसमें छह पुल एवं 12 पुलिया का निर्माण होना है। हरदुआगंज रजवाहा के अलावा काली नदी पर लगभग 60 मीटर का पुल और नीम नदी पर लगभग 30 मीटर के पुल का निर्माण होगा।

शासन को भेजी जा रही डीपीआर
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि रामघाट कल्याण मार्ग को स्टेट हाईवे में तब्दील करने के साथ ही फोरलेन करने के प्रस्ताव को अभी शासन से अनुमति नहीं मिल सकी है। इसके चलते बजट भी जारी नहीं हुआ है। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करा ली गई है। इसे शासन को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति के बाद इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed