फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ram temple respect the public sentiments on the issue: Kalyan Singh

राम मंदिर मुद्दे पर जनभावनाओं का हो सम्मान : कल्याण सिंह

Wed, 21 Nov 2018 02:12 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 21 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ram temple respect the public sentiments on the issue: Kalyan Singh
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह। - फोटो : Amar Ujala
राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रह चुके राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, मुद्दा चाहे राम मंदिर निर्माण का हो या कुछ और। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ठीक काम कर रही है। 
विज्ञापन


कल्याण सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए हैं। चार दिन के प्रवास के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मैरिस रोड स्थित अपने आवास पर अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि बिना भेदभाव जनकल्याण की भावना हमेशा हृदय में रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा इसका ध्यान रखा। खासतौर पर शिक्षा व्यवस्था का जिक्र उन्होंने किया। कहाकि नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराकर योग्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका दिया। कानून व्यवस्था पर भी लगाम कसी रही। हालांकि उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार को शाबाशी देते हुए कानून और शिक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। 
विज्ञापन


 जिले की राजनीति पर हमेशा कल्याण सिंह का प्रभाव रहा है। राज्यपाल बनने के बाद यहां की राजनीति में भले ही उनका दखल कम हुआ हो, लेकिन उनके आवास ‘राज पैलेस’ से स्थानीय नेताओं को अब भी मार्गदर्शन मिल रहा है। कल्याण सिंह सोमवार की देर रात अलीगढ़ पहुंचे तो मंगलवार की सुबह शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, राजवीर दिलेर, भाजपा नेता श्यौराज सिंह और डॉ. राजीव अग्रवाल राज पैलेस पहुंच गए। इस दौरान कल्याण सिंह से विधायकों ने स्थानीय राजनीतिक हालात पर चर्चा की तो कल्याण ने उन्हें सफल राजनेता बनने का मंत्र दिया। बताया कि सतत जीवंत जनसंपर्क से ही नेता जनता के दिल में जगह बना पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed