{"_id":"64eb8873c4aa1071b90795d8","slug":"rakshabandhan-on-30-or-31-august-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को, महेश चंद्र व्यास ने किया भ्रम दूर, बताया कब बांधे भाई को राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को, महेश चंद्र व्यास ने किया भ्रम दूर, बताया कब बांधे भाई को राखी
Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
सार
भद्राकाल में रक्षाबंधन मनाने से क्षति एवं होलिका दहन करने से हानि होती है। यदि भद्रा रात्रि में भी समाप्त होती हो, तो भद्रा के उपरांत ही रक्षाबंधन मनाएं। 30 अगस्त को पूर्णिमा 10:58 से शुरू होकर 31 अगस्त को प्रातः काल 07:05 तक रहेगी।
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ में नगर व्यास महेश चंद्र ने कहा है कि रक्षाबंधन 30 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार को उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर भ्रम फैल रहा है। उन्होंने ग्रंथों के प्रमाण देते हुए बताया कि प्रतिपदा युक्त पूर्णिमा में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन रक्षाबंधन क्यों ?
बीते साल में भी ऐसी ही परिस्थिति बनी थी। भद्राकाल में रक्षाबंधन मनाने से क्षति एवं होलिका दहन करने से हानि होती है। यदि भद्रा रात्रि में भी समाप्त होती हो, तो भद्रा के उपरांत ही रक्षाबंधन मनाएं। 30 अगस्त को पूर्णिमा 10:58 से शुरू होकर 31 अगस्त को प्रातः काल 07:05 तक रहेगी। इस मौके पर आचार्य कौशल किशोर व्यास, आचार्य भरत तिवारी, सुनील कौशल, महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज, कौशल नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन